{"_id":"5dc41f2a8ebc3e5b085dd4b8","slug":"bjp-mp-sunny-deol-will-also-go-to-shri-kartarpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जत्थे के साथ पाक स्थित श्री करतारपुर साहिब जाएंगे सनी देओल, आईएसआई पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जत्थे के साथ पाक स्थित श्री करतारपुर साहिब जाएंगे सनी देओल, आईएसआई पर कही ये बात
Thu, 07 Nov 2019 07:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Nov 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर के सांसद सनी देओल।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से आईएसआई और पाकिस्तान को लेकर जताई गई शंका पर गुरदासपुर के सांसद सनी देओल ने कहा कि इस बारे में इंटेलीजेंस को ही बेहतर पता होगा।
विज्ञापन
सनी देओल ने कहा कि वह करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पहले जत्थे के साथ गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने जाएंगे। सनी देओल गुरदासपुर और बटाला सिविल अस्पतालों के लिए अपने सांसद निधि से एडवांस लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस देने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद ने कहा कि वह चाहते हैं कि यहां जो चाहिए वह धीरे-धीरे करें। पिछले आगमन पर उन्होंने देखा कि मरीजों के लिए कुछ सही नहीं है। अस्पताल के पास एंबुलेंस नहीं थी जिसके चलते उन्होंने शुरुआत यहां से की है। पठानकोट सिविल अस्पताल सहित तीन एंबुलेंस दी गई हैं। 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दो स्टेज लगाने के सवाल पर सनी ने कहा कि रुह, दिल यही कह रहा है कि सब अच्छा हो जाए।
विज्ञापन
स्टेज बेशक दस लगें या दो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बस श्रद्धा ठीक होनी चाहिए। सांसद के पीए निरंजन विद्यासागर ने बताया कि सनी दओल शुक्रवार को स्वर्गीय कमल शर्मा के घर उनके परिवार से मिलने जाएंगे और अगले दिन करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान जाएंगे।