फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp mp satpal singh, bjp minister anil vij, controversial statement, haryana politics, haryana

सांसद के बयान पर BJP मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया, हटाने की मांग

Fri, 08 Apr 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
bjp mp satpal singh, bjp minister anil vij, controversial statement, haryana politics, haryana
बीजेपी मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
सांसद सतपाल सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपाई मंत्री अनिल विज ने उन्हें हटाए जाने की मांग की। विज ने क‌हा कि भाजपा सांसदों को जन प्रतिनिधि होने के नाते पहले आम लोगों के घरों को देखने जाना चाहिए था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद सतपाल सिंह के बयान पर विज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद के बयान पर हाईकमान को संज्ञान लेना चाहिए। सांसद सतपाल को पद से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन


बीजेपी सांसदों के साथ उत्तर प्रदेश के सांसद सतपाल सिंह ने रोहतक दौरे के दौरान जाट आंदोलन पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा था कि प्रशासन अपने मंत्री के घर की सुरक्षा नहीं कर सका, आम आदमी की सुरक्षा कैसे करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पांच सांसद हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर को देखने पहुंचे थे। जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर भी जला दिया गया था। विज ने एक सवाल के जवाब में बेबाकी से कहा कि सांसद जन प्रतिनिधि हैं, उन्हें वित्त मंत्री के साथ-साथ आम लोगों के घर भी देखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed