फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MP Nayab Singh Saini targets on Congress and Rahul Gandhi rally in Haryana

भाजपा सांसद ने कहा- राहुल गांधी अगर किसानों के सच्चे हितैषी तो जीजा राबर्ट वाड्रा को साथ लाते

Wed, 07 Oct 2020 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरूक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरूक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Oct 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Nayab Singh Saini targets on Congress and Rahul Gandhi rally in Haryana
सांसद नायब सैनी, राहुल गांधी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर हरियाणा के किसानों के हितैषी है तो अपने जीजा राबर्ट वाड्रा के साथ हरियाणा का दौरा करना चाहिए था। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और अन्य नेता हरियाणा के किसानों को बेवजह कृषि कानूनों को लेकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राबर्ट वाड्रा किसानों के सही मायनों में हितैषी तो हरियाणा के भोलेभाले किसानों की नौ हजार एकड़ जमीन हड़पने की क्या जरूरत थी। सांसद ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा, राहुल गांधी और राबर्ट वाड्रा ने मिलकर हरियाणा के किसानों की नौ हजार एकड़ से ज्यादा जमीन को हड़पने का काम किया है। इस जमीन को लूटने के साथ किसानों को बेघर किया है, हरियाणा दौरे के दौरान राहुल गांधी को इसका हिसाब देना चाहिए, ताकि किसान कांग्रेस की असलियत को जान सकें। 
विज्ञापन


मगर कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कृषि कानूनों से किसानों की समृद्धता बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने का वर्ष 2022 में जो लक्ष्य निर्धारित किया है, कृषि कानून उसे पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी पहले की तरह रहेगी और मंडियों में खरीद भी सुचारू रूप से होगी। मंडी और एमएसपी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किसानों के हित को ध्यान में रखकर कृषि कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के बाद से किसानों को गुमराह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed