{"_id":"5de763788ebc3e54cc611e5f","slug":"bjp-mp-and-singer-hansraj-hans-mother-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः भाजपा सांसद व गायक हंसराज हंस की माता का निधन, ट्वीट करके दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधरः भाजपा सांसद व गायक हंसराज हंस की माता का निधन, ट्वीट करके दी जानकारी
Wed, 04 Dec 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
हंसराज हंस की माता का निधन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूफी गायक और भारतीय जनता पार्टी के सांसद हंसराज हंस की माता का बुधवार को निधन हो गया। हंसराज हंस की माता अजीत कौर 80 साल की थीं। उनका निधन निवास स्थान पर मंगलवार को रात करीब ढाई बजे हुआ। माता के निधन के समय हंसराज हंस दिल्ली में थे व उनकी पत्नी ने उन्हें इस बात की खबर दी।
विज्ञापन
माता के निधन की खबर मिलते ही हंसराज हंस दिल्ली से जालंधर पहुंचे। बुधवार को सुबह से ही घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। हंसराज हंस की माता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव सफीपुर में किया जाएगा। हंसराज हंस के काफी परिवारिक सदस्य विदेश में हैं।
विज्ञापन
उनके दोनों बेटे भी ज्यादातर मुंबई में ही रहते हैं। हंसराज के दोनों बेटे युवराज हंस व नवराज हंस जल्द ही जालंधर पहुंच सकते हैं। इनके अलावा हंसराज हंस के छोटे भाई परमजीत हंस कनाडा में व उनकी बहन हरबंस कौर यूके में है। इन सभी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
It is very sad to inform that my mother Smt. Ajit kaur mother expired today morning at Jalandhar
— Hans Raj Hans (@hansrajhansHRH) December 4, 2019