{"_id":"609ab9e78ebc3e7c19188367","slug":"bjp-mahila-morcha-will-protests-against-tikri-border-gang-rape-case-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा
Tue, 11 May 2021 10:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 May 2021 10:40 PM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई। मोर्चा की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल ने कहा कि इस घटना के बाद आंदोलन में शामिल महिलाएं भी असुरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर पश्चिम बंगाल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा सड़कों पर उतरेगी। भाजपा महिला मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई। मोर्चा की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल ने कहा कि इस घटना के बाद आंदोलन में शामिल महिलाएं भी असुरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन
जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और भाजपा द्वारा कई बार किसान आंदोलन से जुड़े संगठनों के नेताओं को आंदोलन में अराजकता फैलाने वाले तत्वों के शामिल होने के बारे में जागरूक किया गया लेकिन किसान नेताओं ने इस मामले में हमेशा लापरवाही बरती और इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस घटना ने आंदोलन में शामिल महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है और वे भी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
विज्ञापन
हालांकि किसान संयुक्त मोर्चा के नेता इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि यह सब उनके आंदोलन स्थल पर कथित किसान नेताओं द्वारा किया गया है, जिससे वे इनकार नहीं कर सकते। इसके लिए पीड़िता को इंसाफ दिलवाने की उनकी भी पूरी जिम्मेदारी बनती है। महिला मोर्चा पीड़िता को इंसाफ दिलवाने तक चुप नहीं बैठेगा। मोर्चा कार्यकर्ता कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी जिलों में अपने-अपने घरों में रोष स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन