राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, कहा- नवजोत सिद्धू सैलरी ले रहे, पर काम नहीं कर रहे, एक्शन लिया जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ एक्शन लिए जाने की बात कही गई है। ऐसे में सिद्धू की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। पंजाब में नवजोत सिद्धू को लेकर सियासत गरमा रही है। कैप्टन और सिद्धू के बीच की अनबन अब खुलकर सामने आ गई है।
कैप्टन ने सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी सिद्धू ने नए मंत्रालय का कामकाज नहीं संभाला है। ऐसे में विपक्षियों को भी एक मुद्दा मिला हुआ है। इसलिए भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को एक पत्र लिखा है।
इस पत्र में तरुण चुघ ने लिखा कि पंजाब में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। एक महीने से ज्यादा समय हो गया, लेकिन मंत्री अपने कार्यालय से अनुपस्थित हैं। वे न तो कोई काम कर रहे हैं और न ही ऑफिस आ रहे हैं। वे सिर्फ सैलरी ले रहे हैं और सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे हैं।
तरुण चुघ ने लिखा कि मैं राज्यपाल महोदय से निवेदन करता हूं कि वे पंजाब के हित में फैसला लें। अगर मंत्री सिद्धू काम नहीं करना चाहते तो किसी अन्य को उस विभाग की जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। वे वेतन तो ले रहे हैं, लेकिन काम नहीं कर रहे। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Tarun Chugh, BJP, on Navjot Singh Sidhu: I've written a letter to Punjab Governor. There is a constitutional crisis in Punjab today. It has been more than a month that a Minister, who took an oath to the office, is absent; though he's drawing a salary & enjoying the perks.(08.09) pic.twitter.com/xz0UQBwdFA
— ANI (@ANI) July 9, 2019
T Chugh, BJP: He has migrated&feud b/w CM&him has caused constitutional crisis. I request Guv to take decision in Punjab's interest. If Minister doesn't want to work someone else should look after his dept. If he's drawing a salary but not working, action should be taken. (08.09) pic.twitter.com/mSJqvU7JZo
— ANI (@ANI) July 9, 2019