फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders celebrated the party's foundation day at stay home in Haryana

लॉकडाउन का पालन करते हुए भाजपा नेताओं ने मनाया स्थापना दिवस, अपने-अपने घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

Mon, 06 Apr 2020 10:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders celebrated the party's foundation day at stay home in Haryana
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला

भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस बंद के निर्देशों का पालन करते हुए मनाया। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्थापना दिवस को घर पर ही रह कर मनाने के निर्देश दिए थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने निवास पर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।

विज्ञापन


रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। चंडीगढ़ में स्थित पार्टी कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। पंचकूला में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद रतन लाल कटारिया, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने ध्वजारोहण किया। 

विज्ञापन

करनाल सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने पानीपत में अपने आवास पर और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने अपने घर करनाल में पार्टी के संस्थापक और आदर्श पुरुषों को नमन कर झंडा फहराया। इसी तरह सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने घरों पर एवं पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया।

बराला ने कहा कि अंत्योदय का दर्शन, राष्ट्रवाद का सिद्धांत और देश सेवा की विचारधारा को लेकर बनी भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। कोरोना वायरस को हराने के लिए जी जान से लगे हुए हमारे सभी डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अन्य आपात स्थिति में लगे सभी कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एक धन्यवाद पत्र भेजेगा। जिस पत्र पर बूथ के कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर होंगे।

इस विकट स्थिति में सबसे आगे बढ़कर समाज के मसीहा के रूप में काम करने वाले ये सभी कर्मचारी, अधिकारी अपनी जान पर खेलकर समाज के लिए काम कर रहे हैं। जिसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनका धन्यवादी है, ऋणी है। ‘पीएम केयर फंड’ में कम से कम 40 लोगों का योगदान करवा कर पार्टी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी इस संकट की घड़ी में निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed