फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Laxmikanta Chawla Statement on Bullet Train, Indian Railway, PM Modi

भाजपा की दिग्गज नेत्री की टिप्पणी- 'भूल जाइये बुलेट ट्रेन, अभी नहीं आए रेलवे के अच्छे दिन'

Fri, 28 Dec 2018 10:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Laxmikanta Chawla Statement on Bullet Train, Indian Railway, PM Modi
लक्ष्मीकांता चावला
रेलवे की खराब हालत और प्रधानमंत्री की बुलेट ट्रेन योजना पर भाजपा की एक दिग्गज नेत्री की टिप्पणी ने पार्टी को सकते में ला दिया है। बीते 22 दिसंबर को सरयू-यमुना एक्सप्रेस से अमृतसर से अयोध्या जाने के दौरान लक्ष्मीकांता चावला को रेल में जो कठिनाई झेलनी पड़ी, उन्होंने उसका वीडियो बनाकर रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को भेज दिया।
विज्ञापन


इस वीडियो में चावला ने रेलवे की जो हालत बताई है, उसने मोदी सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में चावला ने कहा कि, ‘मैं आपसे विनती करती हूं कि यात्रियों पर दया कीजिए। हम 24 घंटों से परेशानी झेल रहे हैं। भगवान के लिए, अभी के लिए बुलेट ट्रेन को भूल जाइए।’वीडियो में भाजपा नेता ने देश में बुलेट ट्रेन चलाने के बजाए रेलवे में ही सुधार की वकालत की।
विज्ञापन

पीयूष गोयल को शिकायत की, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं

चावला ने ईमेल पर इसकी शिकायत पीयूष गोयल से भी की, हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल किया, लेकिन कहीं से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को ट्रेनों में एक आम आदमी की तरह यात्रा करनी चाहिए, जिससे उन्हें हालात की सही जानकारी हो सके। रेलवे में कोई ‘अच्छे दिन’नहीं आए हैं। दरअसल भाजपा नेता जिस ट्रेन से सफर कर रहीं थी, वह 9 घंटे लेट थी।

इसके अलावा रेलगाड़ी में शौचालय की खराब व्यवस्था, टीसी द्वारा यात्रियों को टिकट बेचने जैसी अव्यवस्था देखकर भाजपा नेता नाराज हुईं। वीडियो में वह कहते हुए साफ सुनाई दे रही हैं कि रेलवे की हालत बहुत खराब है, दरवाजे टूटे हैं, शौचालय की सीटें टूटी हैं। एसी के दरवाजे खोलने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में हमने इतनी तकलीफ झेली जिसे कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed