{"_id":"5d0fb4fc8ebc3e53594cf533","slug":"bjp-leader-jawahar-saini-misbhave-with-public-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में बीजेपी नेताओं की सरेआम दादागिरी, काम को लेकर उठाई आवाज तो कही जूते मारने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में बीजेपी नेताओं की सरेआम दादागिरी, काम को लेकर उठाई आवाज तो कही जूते मारने की बात
Mon, 24 Jun 2019 07:04 AM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा वन विभाग के चेयरमैन जवाहर सैनी
- फोटो : अमर उजाला
जींद में बीजेपी के प्रदेश सचिव व जींद नगर परिषद की चेयरमैन के पति और हरियाणा वन विभाग के चेयरमैन जवाहर सैनी का जींद के लोगों को सरेआम जूता मारने की बात कहते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
जींद के विद्यापीठ मार्ग की सड़क लगभग 7 महीनों से उखड़ी पड़ी है लेकिन जींद उपचुनाव और लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद भी इस सड़क को नहीं बनाया गया।
इससे गली के लोग नाराज चल रहे हैं। कल शाम नगर परिषद चेयरमैन के पति जवाहर सैनी और नगर परिषद के कुछ सदस्य उनके साथ गली का मुआयना करने के लिए गए तो लोगों ने इस बारे में शिकायत की।
विज्ञापन
उसी समय शिकायत करने वाले एक युवक पर नेताजी भड़क गए और युवक को जूते मारने की बात कहने लगे। इस बीच जवाहर सैनी के साथ गया एक नगर परिषद का सदस्य काला भी नेताजी को तैश में आए देख गली के लोगों पर भड़क गया।
विज्ञापन