फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader died of swine flu in Ludhiana of Punjab

पंजाब में स्वाइन फ्लू की दस्तक: लुधियाना में भाजपा नेता संदीप कपूर का निधन, जिले में इस संक्रमण से पहली मौत

Wed, 22 Jun 2022 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

संदीप कपूर पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में से थे। कपूर ने एबीवीपी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद आरएसएस और फिर भाजपा के सक्रिय नेता रहे। भाजपा के लिए अच्छा काम किया तो पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया था। 

विज्ञापन
BJP leader died of swine flu in Ludhiana of Punjab
संदीप कपूर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में भाजपा लीगल सेल के प्रदेश को-कन्वीनर संदीप कपूर की मंगलवार को मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक संदीप कपूर को 10 दिन से बुखार था। जांच में पता लगा कि उनके चेस्ट में इंफेक्श्न भी था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें स्वाइन फ्लू से ग्रसित बताया था। हालांकि बाद में रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी लेकिन मंगलवार को संदीप की मौत हो गई। फिलहाल स्वाइन फ्लू से जिले में पहली मौत बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बुधवार को संदीप कपूर का अंतिम संस्कार सिविल लाइंस श्मशान घाट में किया गया। संदीप कपूर पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में से थे। कपूर ने एबीवीपी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। इसके बाद आरएसएस और फिर भाजपा के सक्रिय नेता रहे। भाजपा के लिए अच्छा काम किया तो पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया। 
विज्ञापन

 
उन्हें पार्षद का टिकट भी मिला। संदीप ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ पार्षद का चुनाव लड़ा था। हालांकि हार का सामना करना पड़ा था।कपूर राजनीति में होने के साथ-साथ वकील भी थे। जिला कचहरी में वे प्रैक्टिस करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार व पार्टी नेताओं को झटका लगा है। संदीप अपने पीछे माता, पत्नी, बेटा व बेटी को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप कपूर के निधन पर पार्टी नेताओं ने शोक जताया। राजिंदर भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव कतना ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। दूसरी ओर उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के नेता पहुंचे। भाजपा नेता सुनील मोदगिल, जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंहल, राम गुप्ता, कमल जेटली, रजनीश धीमान, रजत सूद, कांतेंदू शर्मा, हर्ष शर्मा, सुमित टंडन सहित सामाजिक संगठनों के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed