फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bjp leader brother death, bjp leader brother accident, road accident, bathinda accideny, punjab

भाजपा नेता के भाई की बठिंडा में हुए सड़क हादसे में मौत

Thu, 17 Mar 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा/बरनाला Updated Thu, 17 Mar 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
bjp leader brother death, bjp leader brother accident, road accident, bathinda accideny, punjab
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
बठिंडा के बरनाला में महना चौक के रहने वाले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन वर्मा के भाई की हादसे में मौत हो गई। उनकी कार उस समय में बरनाला में हादसाग्रस्त हो गई जब वे मंगलवार को अपने पूरे परिवार समेत बठिंडा से लुधियाना की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान राजस्थान रोडवेज की बस के साथ हुई टक्कर में मोहन वर्मा के भाई रामेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूर्व अध्यक्ष और उनकी पत्नी मंजू रानी, मृतक की पत्नी स्वर्णा रानी और उनकी 12 वर्षीय बेटी खुशी गंभीर रूप में घायल हो गए। उनको इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के नेता वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन वर्मा अपने भाई रामेश वर्मा और परिवार के साथ बठिंडा से वृंदावन जाने के लिए अपनी कार पर रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि मोहन वर्मा ने कार से पहले लुधियाना जाना था। वहां पर गाड़ी खड़ी कर बस के जरिये आगे वृंदावन जाना था। वहीं जब वे बरनाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस के साथ उनकी कार हादसाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed