{"_id":"652d7e61d3d0ed669e0819dd","slug":"bjp-leader-birender-singh-said-alliance-with-jjp-will-break-within-a-month-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: क्या टूटने वाला है भाजपा-जजपा गठबंधन? दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने समय सीमा तक बता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: क्या टूटने वाला है भाजपा-जजपा गठबंधन? दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने समय सीमा तक बता दी
Mon, 16 Oct 2023 11:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:53 PM IST
सार
बीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि भाजपा नेता इस बात पर सहमत है कि जेजेपी के साथ आगामी चुनाव में गठबंधन नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पुराने बयान पर अब भी कायम है। अगर भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन नहीं तोड़ा तो वह भाजपा में नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह के एक बयान से फिर से हरियाणा की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कहा है कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ भाजपा का गठबंधन एक महीने के भीतर टूट जाएगा। इस बारे में दो अक्तूबर को हुई रैली के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता इस बात पर सहमत है कि जेजेपी के साथ आगामी चुनाव में गठबंधन नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पुराने बयान पर अब भी कायम है। अगर भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन नहीं तोड़ा तो वह भाजपा में नहीं रहेंगे। इसका एलान उन्होंने दो अक्तूबर को जींद में आयोजित रैली में भी किया था।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के प्रदेश संगठन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन रहेगा या नहीं, यह भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। जींद में बीरेंद्र सिंह ने रैली की थी, उस दौरान भी उन्होंने एक तरह से इशारा किया था। मगर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वह वरिष्ठ नेता हैं। यह उनका विचार हो सकता है। हालांकि बीरेंद्र सिंह पहले भी भाजपा-जजपा गठबंधन पर सवाल उठाते रहे हैं। पहले भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेता भी गठबंधन पर बयानबाजी करते थे। मगर ढाई महीने पहले दिल्ली में एनडीए गठबंधन की मीटिंग में जजपा के शामिल होने के बाद भाजपा के नेताओं ने गठबंधन के सवाल पर बयान देने बंद कर दिया था।
विज्ञापन