फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader and toktok star sonal phogat threatened

भाजपा नेता और 'टिक टॉक' स्टार सोनाली फोगाट के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी

Wed, 30 Oct 2019 02:38 PM IST
खुशबू गोयल अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद
अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Oct 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
bjp leader and toktok star sonal phogat threatened
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
टिक टॉक स्टार एवं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की गई है। ये आरोप खुद सोनाली फोगाट ने लगाए हैं और आरोप भी किसी बाहर वाले पर नहीं, बल्कि खुद की सगी बहन व जीजा पर लगाए हैं।
विज्ञापन


सोनाली फोगाट ने इस मामले में फतेहाबाद सदर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वही इस मामले में ना तो खुद भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट और ना ही उनके बहन-बहनोई खुलकर कुछ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं सोनाली फोगाट ने शिकायत दी थी कि गांव भूथनकलां में उनकी बहन और बहनोई अमन पूनियां ने उनके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रह्लाद सिंह, सदर एसएचओ, फतेहाबाद

शिकायत में दिए नंबर स्विच ऑफ

फतेहाबाद सदर पुलिस को दी शिकायत में टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो 28 अक्तूबर को अपने पिता से मिलने फतेहाबाद के गांव भूथनकलां पहुंची थीं। इसी दिन उसकी बहन रूकेश व बहनोई अमन पूनियां भी गांव आए हुए थे।

सोनाली फोगाट का कहना है कि उसकी बहन और बहनोई ने उसके साथ झगड़ा और गाली-गलौज की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। सोनाली फोगाट ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी बहन और बहनोई के फोन नंबर भी उपलब्ध करवाए हैं, लेकिन नंबर स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। हालांकि शिकायत में झगड़े की वजह के बारे में कोई बात नहीं लिखी गई है।

बता दें कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट अपने टिक टॉक वीडियो के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं और इनकी प्रसिद्धि को देखते हुए ही भाजपा ने इस बार उन्हें आदमपुर से विधानसभा सीट से चुनाव का टिकट दिया था। सोनाली ने दिग्गज कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्रोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। महज 15 दिनों के प्रचार में उन्हें 35 हजार से अधिक मत मिले थे, लेकिन वो अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर सकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed