फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP-JJP Party Legislature and Independent MLA meeting will be held at Haryana Niwas today

Haryana News: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने भाजपा विधायक और सांसद, निर्दलीयों ने भी दिया समर्थन

Thu, 23 Jun 2022 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

हरियाणा निवास में दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।

विज्ञापन
BJP-JJP Party Legislature and Independent MLA meeting will be held at Haryana Niwas today
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन प्रस्ताव पर गुरुवार को यहां हरियाणा निवास में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सांसदों व विधायकों ने हस्ताक्षर किए। भाजपा विधायक, सांसद नामांकन के लिए मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं। प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा और समर्थक निर्दलीय विधायकों ने भी मुर्मू को अपना समर्थन दिया और प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़, हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहे। हस्ताक्षर करने से पहले दोनों प्रदेश के विधायकों की बैठक हुई और उन्हें नामांकन प्रस्ताव के बारे में बताया गया।  
विज्ञापन


खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की दी जानकारी
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसदों व विधायकों का हरियाणा निवास पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने चर्चा के दौरान हाल में हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगी। दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है, वह स्वयं दिल्ली जा रहे हैं। हस्ताक्षर युक्त नामांकन प्रस्ताव भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो गैर हाजिर थे वे दिल्ली में करेंगे हस्ताक्षर
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देशानुसार विधायकों, सांसदों ने प्रस्ताव पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए हैं। जो सांसद व केंद्रीय मंत्री नहीं आ सके, वे दिल्ली में प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए व समर्थन कर रहे दलों के सांसदों, विधायकों की वोट वैल्यू पांच लाख से अधिक है, इसलिए मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed