{"_id":"649298160725b7e0e957f3bfa89b0b4b","slug":"bjp-issued-chargesheet-against-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आरोप साबित हो तो मुझे प्लाजा में पत्थरों से मार डालो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आरोप साबित हो तो मुझे प्लाजा में पत्थरों से मार डालो'
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं की एक चार्जशीट तैयार की। चार्जशीट में भाजपा ने कांग्रेसी नेताओं के घोटालों की एक सूची बनाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पत्रकार वार्ता के दौरान ये सूची जारी की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर लाल अरोड़ा, प्रवक्ता कैलाश चंद जैन और गुरप्रीत सिंह ढिल्लों भी उपस्थित थे।
टंडन ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर इन सब घोटालों की दोबारा जांच करवाई जाएगी। टंडन ने कहा कि रेलगेट घोटाले में पवन बंसल के खिलाफ सुबूत होने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें क्लीन चिट दिलाव दी।
केंद्र सरकार ने सीबीआई पर अपने प्रभाव का प्रयोग कर ऐसा कर दिया। टंडन ने कहा कि बंसल कानूनी अदालत में तो बच गए, लेकिन जनता की अदालत में वह बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
बंसल बोले, मानसिक संतुलन खो बैठे हैं भाजपाई
कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि संजय टंडन और सत्यपाल जैन को टिकट नहीं मिला तो वह ऐसे झूठे आरोप लगा रहे हैं। बंसल ने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं में अगर दम है तो वे उनके खिलाफ अदालत में जाएं।
अगर अदालत उन्हें दोषी साबित कर देती है तो लोग उन्हें सेक्टर-17 प्लाजा में पत्थर मार-मारकर मार डालें। बंसल ने कहा कि भाजपा नेताओं को उनकी छवि खराब करने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ इस संबंध में कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
भाजपा ने इन घोटालों को किया शामिल
रेल प्रमोशन,बूथ अलॉटमेंट, पेवर ब्लॉक, शिक्षक भर्ती, सीटीयू ड्र्राइवर, खेल उपकरण, फर्जी राशन कार्ड, शेड अलॉटमेंट, गारबेज ट्रीटमेंट प्लांट, पुनर्वास, सिटको, पुलिस भर्ती और फायरमैन भर्ती घोटाला है।