{"_id":"6c0ec58195aa858282f2651f865eb34e","slug":"bjp-election-coordination-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने इलेक्शन कॉर्डिनेशन से पार्षद अरुण सूद को हटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने इलेक्शन कॉर्डिनेशन से पार्षद अरुण सूद को हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के चंडीगढ़ संगठन मंत्री अजय जमवाल ने इलेक्शन कॉर्डिनेशन की सारी जिम्मेवारी अपने हाथों में ले ली है। वहीं कॉर्डिनेशन का काम देखरेख रहे पार्षद अरुण सूद को हटा दिया है।
विज्ञापन
वे भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के चुनावी प्रचार की देखरेख कर रहे थे। उनकी जगह राजेंद्रन चटियार को काम सौंप दिया गया है।
सूत्रों से पता चला है कि अरुण सूद कॉर्डिनेशन का काम सही ढंग से नहीं कर पा रहे थे। अरुण को प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का बेहद करीबी माना जाता है।
राजेंद्रन चटियार इस समय भाजपा के को-ऑपरेटिव सेल में नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंबर हैं। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में भी कॉर्डिनेशन का काम देखा था। इसके अलावा 2011 के नगर निगम चुनाव में भी उनको यह जिम्मेवारी मिली थी।
विज्ञापन
पार्षद संभाले अपने वार्ड
सूत्रों से पता चला है कि पार्टी ने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड पर ध्यान देने को कह दिया है। पार्षदों को उनके वार्ड में चुनाव प्रचार पर जोर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसी परफॉर्मेंस पर उनका अगले पार्षद चुनाव का टिकट भी दांव पर लगा हुआ है। पार्टी प्रबंधन के आदेश हैं कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में ज्यादा से ज्यादा वोटें निकालें