फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp election campaign

अब दूध और चाय का जवाब देंगे हाथी से

Sun, 23 Feb 2014 01:32 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
bjp election campaign
बहुजन समाज पार्टी सिटी ब्यूटीफुल में यहां के लोगों को हाथी की सवारी कराएगी। यह नमो टी और रागा दूध का जवाब है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ बहुजन समाज पार्टी के संयोजक हाफिज अनवर उलहक का कहना है कि दस हाथी लाए जा रहे हैं। इसकी सूची बना ली गई है। ये हाथी अंबाला, करनाल, चप्पड़चिडी़, मोरनी व अन्य जगहों से मंगाए जा रहे हैं।

बसपा का कहना है कि शहर में हाथी पर प्रचार करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही सभी दस हाथी चंडीगढ़ आ जाएंगे और उससे प्रचार शुरू हो जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में हाथी की सवारी के लिए बड़ी उत्सुकता है।
विज्ञापन


मार्केट में प्रचार किया
बसपा के पार्षद और पार्टी उम्मीदवार जन्नत जहां ने शनिवार को सेक्टर-34 स्थित मार्केट में डोर टू डोर संपर्क साधा। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य संयोजक हाफिज अनवर उल हक, पार्षद नरेश कुमार, मुख्य महासचिव संजीव बब्बर, समेत पार्टी के कई पदाधिकरियों के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बसपा प्रत्याशी जन्नत ने लोगों को बसपा की नीतियों को बताया और कांग्रेस और भाजपा की जमकर आलोचना की। जन्नत ने कहा कि नमो टी स्टाल के बाद रागा मिल्क अभियान से जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने प्रचार के इस हथकंडे को जनभावनाओं के खिलाफ और ओछी हरकत बताया है।


कोट्स
बहुजन समाज पार्टी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर हाथी रखने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के साथ ही तय स्थानों से हाथी मंगाकर हाथी पर प्रचार शुरू हो जाएगा।
हाफिज अनवर उलहक, संयोजक बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed