फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP delegation led by Sunil Jakhar met Governor Banwari Lal Purohit at his residence

Chandigarh: राज्यपाल से मिला भाजपा का शिष्टमंडल, जाखड़ ने बाढ़ पर मान सरकार से जवाब तलब करने की मांग की

Thu, 27 Jul 2023 03:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 03:02 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा के शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।  

विज्ञापन
BJP delegation led by Sunil Jakhar met Governor Banwari Lal Purohit at his residence
राज्यपाल से मिलकर बाहर आते पंजाब भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के मामले में पंजाब भाजपा के नेताओं के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनदेखी के कारण पंजाब के लगभग सभी जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हुए हैं। जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सभी वर्ग परेशान है। केंद्र बिना मांगे राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रहा है। बिना मांगे 218 करोड़ रुपये केंद्र ने जारी किए है लेकिन मुख्यमंत्री किसी भी मदद नहीं मांग रहे है। जबकि आप नेता का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में भी भाजपा राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


राजभवन में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि सरकार से जवाब मांगा जाए कि आखिर जब मौसम विभाग ने बाढ़ का अलर्ट दिया था तो समय रहते इंतजाम क्यों नहीं किया? उन्होंने बताया कि अब रिपोर्ट आ रही है कि बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार केवल कागजों में ही काम कर रही है। गांवों में डॉक्टरों की टीम और अन्य सेहत अमला उस तरीके से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कई गांवों में घुटनों तक पानी भरा है। ऐसे में छह महीने तक फसल की बिजाई नहीं होगी। गिरदावरी अभी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में बाढ़ पीड़ितों परिवार को अंतरिम राहत दी जाए। 


उन्होंने कहा कि अब खेतों में पनीरी लगाना संभव नहीं है। सरकार नहीं बल्कि लोग अपने स्तर पर धान की पनीरी का इंतजाम कर रहे है। शिष्टमंडल में सुनील जाखड़ के साथ केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, परमिंदर बराड़, गुरप्रीत सिंह कांगड, अरविंद खन्ना, बलबीर सिद्धू, अमनजोत कौर रामूवालिया, जयइंद्र कौर, डॉ. सुभाष शर्मा, राकेश राठौर, राज कुमार वेरका शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed