{"_id":"6ac4045b497b22aeb40710a4","slug":"bjp-councilors-kept-their-distance-from-their-own-mayors-event-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1142264-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अपने ही मेयर के कार्यक्रम से भाजपा पार्षदों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अपने ही मेयर के कार्यक्रम से भाजपा पार्षदों ने बनाई दूरी
विज्ञापन
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर की कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचे भाजपा और आप के पार्षद, कांग्रेस के पांच पार्षद और तीन मनोनीत पार्षद हुए शामिलप्रशासक की मेयरों को नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर की कार्यकारिणी की बैठक की मेजबानी चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने की, लेकिन अपने ही कार्यक्रम में भाजपा पार्षदों ने दूरी बनाए रखी। भाजपा की पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला ही कार्यक्रम में पहुंचीं, लेकिन वह भी किसी का फोन आने के बाद कुछ ही देर में वहां से चली गईं। बैठक में भाजपा प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रधान एवं हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन और पूर्व सांसद किरण खेर मौजूद रहे। कांग्रेस के पांच पार्षद और तीन मनोनीत पार्षद कार्यक्रम में पहुंचे, जबकि आम आदमी पार्टी का कोई पार्षद शामिल नहीं हुआ।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि सभी पार्षदों को कार्यक्रम में आने के लिए कहा गया था। भाजपा पार्षद क्यों नहीं पहुंचे और उनकी क्या नाराजगी थी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पार्टी प्रधान, पूर्व प्रधान और पूर्व सांसद कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं तो पार्टी के पार्षद क्यों नहीं आए।
विज्ञापन
गरीब पर 50 रुपये से ज्यादा न हो कचरा शुल्क
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मेयर और पार्षदों को जनता के फोन उठाने चाहिए। दिन में समय न मिले तो रात में लोगों से बात जरूर करें, इससे जनता और पार्षद के बीच विश्वास कायम रहता है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुल्क गरीब व्यक्ति के लिए 50 रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। अमीरों पर ज्यादा शुल्क लगाया जा सकता है। कचरा फेंकने वाले गरीबों को जुर्माने से राहत देने पर भी विचार होना चाहिए।
शहर की कमियां बताकर जाएं मेयर
प्रशासक ने बैठक में शामिल मेयरों से कहा कि वे चंडीगढ़ की अच्छाइयां देखकर ही न जाएं, बल्कि शहर की कमियों को भी लिखकर दें। बाहर से आने वाले लोग कई ऐसी खामियां देख लेते हैं, जिन पर स्थानीय पार्षदों और अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता। उन्होंने कहा कि ऐसी आलोचना चंडीगढ़ को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है।