फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP coalition will today shake HJC

हजकां से गठबंधन में भाजपा आज करेगी मंथन

Fri, 23 May 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 May 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
BJP coalition will today shake HJC

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी करने, लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत और सहयोगी दल हजकां की दोनों सीटों पर हुई हार के बारे में मंथन करने के लिए हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप और नवनिर्वाचित सातों सांसदों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को रोहतक में होगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रो. रामबिलास शर्मा करेंगे।

प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी, सह प्रभारी अनिल जैन, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सातों सांसद रतन लाल कटारिया, राज कुमार सैनी, अश्वनी चोपड़ा, रमेश कौशिक, धर्मबीर सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर भी बैठक में उपस्थित रहेगे। उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा, प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और अन्य प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


उधर, भाजपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में चर्चा का मुख्य बिंदू हजकां के साथ गठबंधन रहेगा। हजकां और भाजपा के बीच हुए समझौते के अनुसार विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां 45-45 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अगर बहुमत आता है तो पहले ढाई साल कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ढाई साल भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। लोकसभा चुनाव में हजकां अपनी दोनों सीटें हार गई है जबकि भाजपा आठ में से सात सीटों पर विजयी रही है। कुल 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इससे भाजपा के भीतर आवाज उठ रही है कि हजकां के साथ गठबंधन तोड़ दिया जाए। भाजपा को अकेले चुनाव में जाना चाहिए।

भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा के अलग-अलग बयान आ चुके हैं।


क्या हजकां को 45 से कम सीटें दी जाएं? क्या कुलदीप बिश्नोई को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताकर गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में उतरे? शर्मा इस गठबंधन को पक्का बता रहे हैं मगर नवनिर्वाचित सांसद क्या सोचते हैं और कोर ग्रुप के सदस्य क्या सोचते हैं, इसके बारे में शुक्रवार को होने वाली बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed