फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP changed six district heads in Haryana

Haryana: लोकसभा की पांच सीटें गंवाने पर भाजपा ने बदले जिला अध्यक्ष और प्रभारी, अब इन्हें सौंपी कमान

Sat, 27 Jul 2024 12:43 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 27 Jul 2024 12:43 AM IST
सार

हरियाणा भाजपा ने छह जिलों के जिलाध्यक्ष बदले हैं। जींद, रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, कुरुक्षेत्र और कैथल के जिला अध्यक्षों को बदला गया है और नए नेताओं को कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
BJP changed six district heads in Haryana
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पांच सीटें गंवाने के बाद भाजपा ने देर रात बड़ा फेरबदल किया। भाजपा ने शुक्रवार रात हरियाणा के छह जिलाध्यक्षों और चार जिला प्रभारियों को बदल दिया। हटाए गए छह में से पांच जिला अध्यक्ष को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। भाजपा ने हिसार की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ की जगह अशोक सैनी, जींद के जिलाध्यक्ष राजू मोर की जगह तेजेंद्र ढुल, सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की जगह शीशपाल कांबोज, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान की जगह वंदना पोपली और कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान की जगह सुशील राणा कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के स्थान पर पार्टी ने मुनीश कठवाड़ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन


वहीं हटाए गए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, राजू मोर, निताशा सिहाग, प्रीतम चौहान और रवि बतान को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में पांच सीटें हारने के पार्टी उम्मीदवारों ने भितरघात का मुद्दा उठाया था। उसके बाद से माना जा रहा था कि जिला अध्यक्षों पर गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन


चार जिला प्रभारियों की भी नई नियुक्ति 
महेंद्रगढ़ की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ के स्थान पर शंकर धूपड़,  कैथल के जिला प्रभारी मनीष यादव के स्थान पर अमरपाल राणा, जींद के लिए राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार के स्थान पर प्रो. मदन गोयल और भिवानी की रेणु डाबडा के स्थान पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed