फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Chandigarh Organzational Elections on 11 September

चंडीगढ़ में 11 सितंबर से होंगे भाजपा के संगठनात्मक चुनाव, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने ली बैठक

Fri, 06 Sep 2019 12:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 06 Sep 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
BJP Chandigarh Organzational Elections on 11 September
बीजेपी चंडीगढ़ के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर वीरवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सांसद राधा मोहन सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित थे। राधा मोहन ने संगठन के चुनाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 11 सितंबर से बूथ समिति के चुनाव के साथ आरंभ हो जाएंगे, इसके बाद मंडल और फिर जिला के चुनाव होंगे।
विज्ञापन


राधा मोहन सिंह ने कहा कि संगठन के चुनाव पार्टी का आधार है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र है, इसी लोकतंत्र के करण देश की जनता ने अपना वोट देकर दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों से कश्मीर में धारा 370 होने के कारण कश्मीरियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि कश्मीर में धारा 370 को हटाया नहीं जा सकता। धारा 370 को हटाना नामुमकिन है, लेकिन भाजपा सरकार ने वह भी मुमकिन कर दिया।
विज्ञापन


आज देश ही नहीं विदेशों में भी भारत को महाशक्ति के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी का स्वागत करते हुए संगठन की संगठनात्मक ढांचे के बारे में बताया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक, महासचिव चंद्रशेखर के अलावा प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक, प्रदेश अधिकारी, जिला अध्यक्ष व महामंत्री, जिला के चुनाव अधिकारी व सह-अधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल चुनाव अधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व मोर्चा चुनाव अधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed