{"_id":"663da358e9868c624301344b","slug":"bjp-candidate-sanjay-tandon-nomination-today-road-show-of-bjp-in-chandigarh-all-update-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अक्षय तृतीया पर किया नामांकन, भव्य रोड शो निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अक्षय तृतीया पर किया नामांकन, भव्य रोड शो निकाला
Fri, 10 May 2024 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 04:24 PM IST
सार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संजय टंडन के नामांकन में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। नामांकन दाखिल कराने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाने के साथ चंडीगढ़ के विकास का विजन भी पेश करेंगे।
विज्ञापन
संजय टंडन ने भरा नामांकन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा चंडीगढ़ के लोकसभा के उम्मीदवार संजय टडन ने अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन से पहले चंडीगढ़ सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान से शुक्रवार को कारों के भारी काफिले के साथ उनका रोड शो शुरू हुआ। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस कार पर संजय टंडन सवार थे, उसे आकर्षक तरीके से सजाया गया था। उनके समर्थक भारत माता की, जय वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। वाहनों के लंबे काफिले के कारण ट्रैफिक संभालने के लिए कार्यकर्ताओं ने वॉकी टॉकी का सहारा लिया।
विज्ञापन
रोड शो में उत्तराखंड और पंजाब की सांस्कृतिक झलकियां भी देखने को मिली। रोड शो से पहले पहले संजय टंडन ने अपने परिजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में हवन किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में भी आमजन को अवगत करवाया गया।