फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Candidate Sanjay tandon nomination today road show of bjp in chandigarh all update

Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अक्षय तृतीया पर किया नामांकन, भव्य रोड शो निकाला

Fri, 10 May 2024 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 04:24 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संजय टंडन के नामांकन में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। नामांकन दाखिल कराने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाने के साथ चंडीगढ़ के विकास का विजन भी पेश करेंगे।

विज्ञापन
BJP Candidate Sanjay tandon nomination today road show of bjp in chandigarh all update
संजय टंडन ने भरा नामांकन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा चंडीगढ़ के लोकसभा के उम्मीदवार संजय टडन ने अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन से पहले चंडीगढ़ सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान से शुक्रवार को कारों के भारी काफिले के साथ उनका रोड शो शुरू हुआ। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साथ रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिस कार पर संजय टंडन सवार थे, उसे आकर्षक तरीके से सजाया गया था। उनके समर्थक भारत माता की, जय वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। वाहनों के लंबे काफिले के कारण ट्रैफिक संभालने के लिए कार्यकर्ताओं ने वॉकी टॉकी का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो में उत्तराखंड और पंजाब की सांस्कृतिक झलकियां भी देखने को मिली। रोड शो से पहले पहले संजय टंडन ने अपने परिजनों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में हवन किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में भी आमजन को अवगत करवाया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed