फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Candidate Kiran Kher in Chandigarh Today

भाजपा प्रत्याशी किरण खेर पति संग पहुंची चंडीगढ़

Tue, 18 Mar 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Mar 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
BJP Candidate Kiran Kher in Chandigarh Today
चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरीं अभिनेत्री किरण खेर शहर पहुंच चुकी हैं। उनके साथ पति अनुपम खेर भी आए हैं। अभी तक वे मुंबइ में थीं और सीए के पास नामांकन की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन


उधर किरण खेर के शहर में पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता किरण खेर वापिस जाओ के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता किरण खेर को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। उनका कहना है कि पार्टी आलाकमान को किसी लोकल व्यक्ति को चुनाव प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


किरण खेर कहती हैं कि मुझे बहुत दुख हो रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता मेरा विरोध कर रहे हैं। वे मुझे अपना नहीं समझते। चंडीगढ़ का नहीं समझते, जबकि मैं चंडीगढ़ की ही हूं। मेरा जन्म चंडीगढ़ में नहीं हुआ तो क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले नगर निगम चुनाव में मैंने 15 दिन से ज्यादा प्रचार किया। पार्टी ने जहां मेरी ड्यूटी लगाई, उसे पूरा किया। फिर भी मुझे बाहरी बताया जा रहा है। मेरा विरोध हो रहा है। टिकट पार्टी ने दिया है। वोट तो नरेंद्र मोदी और पार्टी को ही डलना है।

किरण खेर ने बताया कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। यहीं से उन्होंने पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी से तो उनकी बहुत सी यादें जुड़ी हैं। पीयू से उन्होंने कई साल तक बैंडमिंटन खेला और वह नेशनल प्लेयर थी। उन्होंने नेशनल, इंटर कॉलेज और ईस्ट जोन, वेस्ट जोन जैसी कई प्रतियोगिताओं में भी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

खेर ने कहा कि वह गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-11 में पढ़ती थी और कड़ाके की ठंड में साइकिल से पढ़ने जाती थी। यहां की सड़कों पर वह घूमी हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। इन सबके बाद भी उन्हें बाहर की कहना गलत होगा।

एक ओर जहां पार्टी कार्यकर्ता किरण खेर का विरोध कर रहे हैं, वहां पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन उनके समर्थन में उतर आए हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुट जाने को कहा है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सभी मिलजुल कर एवं एकजुट होकर चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार में लग जाएं। अकाली पार्षद मलकीत सिंह भी किरण खेर के समर्थन में हैं।


उनका कहना है कि पार्टी किरण खेर की पूरी तरह से मदद करेंगे। उन्हें जीत दिलाकर दिल्ली भेजा जाएगा। कालोनी नंबर चार के कई भाजपा नेता जैसे- दीन दयाल त्रिपाठी, दीप चंद यादव, नागेंद्र सिंह सहित कई नेता किरण खेर के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed