{"_id":"c54e0d32c96de2ca6bc0eaeedb07a601","slug":"bjp-candidate-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये चुनेंगी यहां से भाजपा का योग्य उम्मीदवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये चुनेंगी यहां से भाजपा का योग्य उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लोकसभा उम्मीदवार चुनने के लिए भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी में आपसी गुटबाजी वैसे ही चरम सीमा पर है, हालांकि अब एकजुटता लाने के प्रयास जरूर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ पार्टी की चंडीगढ़ प्रभारी आरती मेहरा अपने स्तर पर भी सर्वे करने में लगी हुई हैं। मेहरा को प्रदेश संगठन मंत्री अजय जमवाल के साथ चंडीगढ़ से उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी भी मिल गई है।
विज्ञापन
मेहरा ने चंडीगढ़ से योग्य उम्मीदवार चुनने के लिए पार्टी के 350 सदस्यों से बातचीत की है और उनसे उचित उम्मीदवार पर सलाह ली है।
आरती मेहरा ने बताया कि वह पिछले करीब एक हफ्ते से इस सर्वे में जुटी हुई हैं।
उन्होंने शहर में रहकर और दिल्ली जाकर भी लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने पार्टी से संबंधित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर उनकी राय जानी है। मेहरा ने कहा कि अपने सर्वे और अन्य बाहरी सर्वे के आधार पर ही वह पार्टी हाई कमान को योग्य उम्मीदवारों के नाम भेजेंगी।
विज्ञापन