{"_id":"66cdd56dfb0c76ea4f015696","slug":"bjp-can-bet-on-some-traditional-or-old-faces-chandigarh-news-c-46-1-bth1001-105401-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा प्रधान पद की दौड़ः किसी टकसाली या पुराने चेहरों पर दांव लगा सकती है पार्टी, लॉबिंग में जुटे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा प्रधान पद की दौड़ः किसी टकसाली या पुराने चेहरों पर दांव लगा सकती है पार्टी, लॉबिंग में जुटे नेता
Tue, 27 Aug 2024 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:02 PM IST
सार
भाजपा के पंजाब प्रधान की कमान सुनील जाखड़ ने 11 जुलाई 2023 को संभाली थी। उनके नेतृत्व में मुख्य रूप से लोकसभा और जालंधर में विधानसभा का उपचुनाव लड़ा गया। शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा पहली बार लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ी थी। चुनाव में भाजपा को भले ही कोई सीट नहीं मिली हो, लेकिन पार्टी का वोट शेयर 18.57 फीसदी रहा।
विज्ञापन
bjp flag
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पंजाब प्रधान बनने को लेकर दौड़ जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हो चुके हैं। लिहाजा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बनेगा साथ ही पंजाब में भी नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार पार्टी किसी टकसाली नेता या फिर पुराने चेहरे पर ही प्रधानगी का दांव लगा सकती है।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बदलाव को देखते हुए पंजाब भाजपा का एक धड़ा प्रदेश प्रधान को भी बदलने को लेकर लॉबिंग में जुटा हुआ है। पंजाब के प्रभारी सूबे में फेरी के दौरान संकेत दे गए थे कि पंजाब भाजपा में बदलाव जल्द होगा। उनके बयान के बाद से भाजपा नेताओं में प्रधानगी को लेकर दौड़ लगी है।
श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुभाष शर्मा आरएसएस के पसंदीदा उम्मीदवार हैं, जबकि पंजाब के संगठन महामंत्री के नजदीकी संगरूर के केवल ढिल्लों हैं। वह संगठन महामंत्री श्रीनिवासल्लू की गुड बुक में भी हैं। वहीं, भाजपा के एक बड़े धड़े का मत है कि बाहरी पार्टी से आने वाले नेता को प्रधानगी न दी जाए क्योंकि अभी पार्टी में बाहरी नेताओं का बोलबाला है, जिससे कैडर निराश व हताश है।