{"_id":"6d46ceb6c25c9b5a7bd0147f96a0437b","slug":"bjp-campaign-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजियों पर भाजपा डालने लगी डोरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजियों पर भाजपा डालने लगी डोरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री होते ही पार्टी की नजरें अब पूर्व फौजियों के वोट बैंक पर है।
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष चुनाव मैदान में अपने इलाके झुंझनू से उतरेंगे, लेकिन चुनावी गणित को देखते हुए भाजपा पूर्व फौैजियों के वोटों पर एकाधिकार करने के लिए उनका इस्तेमाल पंजाब, चंडीगढ़ या हरियाणा में चलाएगी।
पूर्व सेनाध्यक्ष सिंह की एंट्री के साथ ही भाजपा के स्थानीय चेहरे भी पूर्व फौजियों के बीच नजर आने लगे हैं। पंजाब कला भवन में पूर्व फौजियों की रविवार को एक कान्फ्रेंस हुई तो भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन कुछ देर के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि वह आधे घंटे के भीतर ही यहां से निकल गए। लेकिन, वह जब तक यहां रहे तब तक पूर्व सैनिकों से ही बातचीत करते रहे।
उनको बताते रहे कि जनरल साहब ने नई दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है और उनके संग चंडीगढ़ के दो पूर्व सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
पूर्व फौजी भी पूर्व सेनाध्यक्ष के भाजपा ज्वाइन करने से खुश हैं। उनका भी मानना है कि अब बदलाव की जरूरत है। पूर्व फौजियों ने कहा कि अब तक फौजियों के मुद्दों की किसी को फिक्र नहीं थी। चुनाव से ठीक पहले ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लागू कर दिया गया। यह भी नहीं मालूम कि इस पर काम कौन सी सरकार करेगी।
विज्ञापन