फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP alliance first list of candidates for Punjab assembly elections postponed

पंजाब विधानसभा चुनाव: 10 सीटों पर कैप्टन व भाजपा के बीच फंसा पेंच, प्रत्याशियों की पहली सूची को टालना पड़ा

Thu, 20 Jan 2022 07:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 07:37 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर विश्वास करती है। इस मंत्र को लेकर अभी तक भाजपा की सरकारों ने देश की सूरत बदली है। पंजाब में भी इस मंत्र के सहारे चुनाव में पार्टी उतरेगी।

विज्ञापन
BJP alliance first list of candidates for Punjab assembly elections postponed
अमित शाह व कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच 10 सीटों को लेकर पेंच फंस गया है। इस कारण से गुरुवार को जारी होने वाली भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची टल गई है। खरड़ और रूपनगर सीटें कैप्टन मांग रहे हैं, जबकि भाजपा अपने प्रत्याशी उतारना चाहती है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने इन सभी सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद इन पर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन


पुआद की इन दोनों सीटों के लिए पीएलसी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अड़े हैं। दोआबा में भी ऐसे ही हालात बने हैं। यहां की प्रमुख सीटों में शुमार दसूहा और मुकेरियां सीट पर भाजपा अपने प्रत्याशी खड़े करना चाहती है लेकिन कैप्टन के साथ कांग्रेस छोड़कर आए नेता इन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि इतिहास को यदि हम देखें तो इससे पहले दोआबा की इन दोनों सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा है। 
विज्ञापन


माझा क्षेत्र के अमृतसर जिले की भी कुछ सीटों पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है, जबकि चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए दोनों दलों पर प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर भारी दबाव है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने सहमति बनाने को लेकर इन 10 सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट पार्टी के नेताओं से मांग ली है। इसके बाद पार्टी यह फैसला लेगी कि इन सीटों पर पहला अधिकार किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन की सीटों पर मोदी ने की चर्चा
पंजाब में भाजपा के गठबंधन के सहयोगी पीएलसी और शिअद संयुक्त की सीटों को लेकर दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में मौजूद पंजाब भाजपा के नेताओं सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के गठबंधन के सहयोगियों को दी जाने वाली सीटों पर फंसे पेंच को लेकर भी चर्चा की।


बैठक में प्रधानमंत्री ने दी नसीहत
बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है। यहां की संवेदनशीलता को सभी जानते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम राज्य के भाईचारे को बनाए रखें। चुनाव के दौरान ऐसी कोई बात नहीं की जानी चाहिए जिससे राज्य का माहौल खराब हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed