फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bitcoin scam accused of cheating four crores with three industrialists

चंडीगढ़ः बिटक्वाइन घोटाले के आरोपी ने तीन उद्योगपतियों से की चार करोड़ की धोखाधड़ी

Mon, 07 Sep 2020 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bitcoin scam accused of cheating four crores with three industrialists
बिटक्वाइन (डेमो)

करोड़ों के बिटक्वाइन घोटाले में दिल्ली से गिरफ्तार दुष्यंत सभ्रवाल को क्राइम ब्रांच ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। टीम की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिटक्वाइन (डिजिटल करेंसी) से चंडीगढ़ के तीन उद्योगपतियों से चार करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


ठगी के एक मामले में आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज है, जबकि दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम देर रात तक आरोपी से पूछताछ करने में जुटी रही कि उसके साथ बिटक्वाइन घोटाले में कौन-कौन शामिल रहा और पिछले दो साल से उसने वह किन-किन ठिकानों पर अड्डा जमा रखा था। पिछले दो साल से क्राइम ब्रांच को आरोपी की तलाश थी।
विज्ञापन


सेक्टर-49 निवासी गौरव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता गौरव ने बताया था कि उसके जरिए कई बड़े उद्योगपतियों ने अपना पैसा दुष्यंत के पास बिटक्वाइन की डिजिटल करेंसी में निवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बिटक्वाइन में निवेशकों को 10 फीसदी प्रति माह लाभ देने का वादा किया था। जब इसमें काफी लोगों ने निवेश किया तो कंपनी के मालिक ने 18 महीने बाद उन्हें तीन गुना पैसे देने की बात कही थी। निवेश करने के दौरान बिटक्वाइन की कीमत करीब 50 रुपये के आसपास थी, लेकिन जब पैसा वापस देने का समय आया तो बिटक्वाइन की कीमत ज्यादा बढ़ चुकी थी।


शिकायतकर्ता समेत अन्य निवेशक चाहते थे कि उन्हें बढ़ी हुई कीमत के हिसाब से पैसा वापस दिया जाए। मामले में पुलिस ने अमित भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed