फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Birju returned to his home after 20 years spend in Pakistani Jails

20 साल बाद पाक की जेल से रिहा हुआ ओडिशा का बिरजू, झेली इतनी यातनाएं...बोलने में भी मुश्किल

Tue, 10 Nov 2020 08:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Birju returned to his home after 20 years spend in Pakistani Jails
पाकिस्तान की जेल से लौटे ओडिशा के बिरजू। - फोटो : फाइल फोटो

पिछले महीने पाकिस्तान जेल से रिहा होकर आए पांच भारतीय नागरिकों में से ओडिशा निवासी बिरजू वतन लौटने के करीब 15 दिन बाद घर रवाना हो गया। ओडिशा सरकार ने बिरजू को घर पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को एक गाड़ी से अमृतसर भेजा था। मंगलवार सुबह सभी दस्तावेज की जांच के बाद अमृतसर के नारायणगढ़ स्थित पुनर्वास केंद्र में क्वारंटीन बिरजू को अधिकारियों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिरजू पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में 20 वर्ष तक बंद रहा। उसकी सजा कई साल पहले ही पूरी हो चुकी थी। बावजूद इसके पाकिस्तान सरकार बिरजू समेत पांच अन्य कैदियों को रिहा नहीं कर रही थी। इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास ने इन भारतीयों की रिहाई के लिए बीते महीने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन



याचिका के दायर होते ही इन पांचों भारतीयों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। तीन दिन पहले पाकिस्तान से आए एक भारतीय घनश्याम को उसके परिजन घर ले गए थे। पाकिस्तान की जेलों में बिरजू को यातनाएं दी गईं। इस कारण उसकी याददाश्त कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण वह ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पा रहा था। इसी तरह पाकिस्तान से रिहा होकर आए तीन अन्य नागरिकों में विज्ञान कुमार, सोनू सिंह व सतीश भोग की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके घर के बारे में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed