फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Birender Singh said it is necessary for the country to strengthen the Congress

Haryana News: बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान- मैं भाजपा में हूं मगर देश के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी

Sat, 12 Nov 2022 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 12:22 AM IST
सार

राहुल गांधी की पदयात्रा पर कहा कि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में उनकी यात्रा कामयाब रही है लेकिन हिमाचाल व गुजरात के इलेक्शन में राहुल गांधी का न जाना भी कुछ और इशारे करता है।

विज्ञापन
Birender Singh said it is necessary for the country to strengthen the Congress
बीरेंद्र सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे भले ही भाजपा में हैं मगर देश के लिए कांग्रेस का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। उनके अनुसार प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मजबूत विपक्ष तो होना ही चाहिए। चौधरी बीरेंद्र सिंह सर छोटू राम विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने कैथल पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने आगामी 23 मार्च को होने वाली शहीदी दिवस रैली के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया। ‘मिशन अनुसंधान’ को लेकर उन्होंने कहा कि वे सामाजिक एवं विषय विशेषज्ञों की सलाह लेकर बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा, भ्रष्टाचार व शोषण की समस्या का समाधान निकालकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन


उनके अनुसार पूर्व में जय जवान व जय किसान का नारा प्रचलित था। अब प्रधानमंत्री ने इसमें जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान तो जोड़ा ही, साथ में जय अनुसंधान जोड़ा है। इसी तर्ज पर वे अब हरियाणा की राजनीति में समस्याओं के समाधान पर अनुसंधान करवाकर इसका समाधान करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आदमपुर का गणित शुरू से ही भाजपा के पक्ष में था, इसलिए आमदपुर में कमल खिला है। वहां भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के वोट तो लिए ही साथ में भजन लाल परिवार का अपना वोट बैंक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों में राहुल की पदयात्रा कामयाब रही
राहुल गांधी की पदयात्रा पर कहा कि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में उनकी यात्रा कामयाब रही है लेकिन हिमाचाल व गुजरात के इलेक्शन में राहुल गांधी का न जाना भी कुछ और इशारे करता है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता राव सुरेंद्र, दिलबाग मोर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला सहित अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed