{"_id":"d6c82f711c2b89c6f54ebe51dcb4df3f","slug":"birender-singh-about-his-election-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बोले बीरेंद्र, कहां से लड़ेंगे चुनाव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार बोले बीरेंद्र, कहां से लड़ेंगे चुनाव!
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना
Updated Tue, 16 Sep 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र की तर्ज पर हरियाणा में भी बिना मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के ही चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही इस बारे में अपना बयान जारी कर चुके हैं। बीरेंद्र सिंह सोमवार को डूमरखां गांव में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हरियाणा में विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी। बीरेंद्र सिंह ने इनेलो नेता अवतार सिंह भड़ाना द्वारा ओमप्रकाश चौटाला को तिहाड़ जेल से ही शपथ दिलाए जाने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को जब तक अदालत बरी नहीं करती तब तक वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, जुलाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर पार्टी जींद व कैथल से चुनाव लड़ाएगी तो वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से पहले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी जाएगी
विज्ञापन