{"_id":"5fc94a178ebc3e9bf3042fc6","slug":"birds-will-be-seen-all-the-time-at-matka-chowk-chandigarh-news-pkl3960298195","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के मटका चौक पर अब हरदम दिखेगा उड़ते पक्षियों का झुंड, मुंबई की कंपनी दे रही नया रूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के मटका चौक पर अब हरदम दिखेगा उड़ते पक्षियों का झुंड, मुंबई की कंपनी दे रही नया रूप
Fri, 04 Dec 2020 01:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मटका चौक को दिया जा रहा नया लुक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध मटका चौक की तस्वीर अब बदलने वाली है। इस चौक को नया रूप दिया जा रहा है। अब इस चौक पर हमेशा पक्षियों का उड़ता हुआ झुंड नजर आएगा। यह डिजाइन मुंबई की एक कंपनी ने बनाया है, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन की मंजूरी के बाद मूर्त रूप दिया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट पर आने वाला खर्च व्यापारी और शहर के सेंट जोन्स पब्लिक स्कूल से पढ़े संदीप गोयल उठा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने मटका चौक के रखरखाव का जिम्मा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को दिया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने इसके रखरखाव और इस पर विज्ञापन के लिए संदीप गोयल व उनकी कंपनी को अनमुति दी है।
विज्ञापन
मटका चौक को नया रूप देने की कोशिश पिछले डेढ़ साल से जारी है। संदीप गोयल की तरफ से पहले चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को एक प्रस्ताव दिया गया था। हाउसिंग बोर्ड ने उस प्रस्ताव को चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा। इस प्रस्ताव पर चंडीगढ़ हेरिटेज कमेटी ने कई आपत्तियां जताई थी। करीब एक साल पहले मटका चौक के नए डिजाइन को पूरा कर लिया गया था। इसका एक मॉडल सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर में भी रखा गया। मुंबई की एक कंपनी ने इसे डिजाइन किया है, जिस पर यूटी के अर्बन प्लानिंग विभाग ने भी अपने सुझाव दिए हैं।
हेरिटेज कमेटी की मंजूरी के बाद ठेकेदार को काम करने की इजाजत दे दी गई। कोरोना वायरस से लॉकडाउन की वजह से चौक को नया रूप देने में समय लग गया। अब एक महीने के अंदर यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

चंडीगढ़ का मटका चौक।
- फोटो : अमर उजाला
मटका चौक के नए डिजाइन की खासियत
- - दूर से देखने पर लगेगा पक्षियों का उड़ता हुआ झुंड जा रहा है
- - पक्षियों के झुंड की तरह मटका चौक देगा एकता का संदेश
- - हवा के दबाव को कम करने के लिए हर स्टील रॉड में लगाए गए हैं स्प्रिंग
- - स्टील रॉड की ऊंचाई तीन फुट से लेकर 18 फुट और 6 इंच तक
- - रात में लाइटिंग से जगमगाएगा मटका चौक
- - सुखना लेक पर आने वाले प्रवासी पक्षियों से आया विचार
प्लाजा में नीलम थिएटर के सामने बन रहा है शहर का नक्शा
सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में नीलम थिएटर के सामने जमीन पर चंडीगढ़ का नक्शा बनाया जा रहा है। यह मैप कंक्रीट, स्टील, ग्रेनाइट स्टोन और महंगे मार्बल से तैयार किया जा रहा है। इस पर 90 लाख रुपये खर्च आ रहा है। प्रशासन सेक्टर-17 को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित कर रहा है। कोई भी व्यक्ति अगर सेक्टर-17 आता है, तो उसे यहां पहुंचकर जमीन पर बने नक्शे से पूरे शहर का अंदाजा हो जाएगा।
प्लाजा में जमीन पर बनाए जा रहे शहर के मैप को रात के अंधेरे में भी देखना आसान होगा। इसके लिए खास लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। नक्शे की लंबाई 40 और चौड़ाई 40 मीटर होगी। इसमें शहर के प्रमुख स्थल जैसे सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन, हाईकोर्ट, द कैपिटल कांप्लेक्स, आर्ट म्यूजियम और बाकी स्थलों को विशेष ग्रेनाइट पत्थर के जरिए डिजाइन कर दिखाया जाएगा।