फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird Sanctuary will made In Chandigarh like Singapore

चंडीगढ़ में सिंगापुर की तर्ज पर बनेगी विश्व स्तरीय बर्ड सेंक्चुरी, जानें क्या होंगी खासियतें

Sat, 24 Aug 2019 04:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Bird Sanctuary will made In Chandigarh like Singapore
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सुखना लेक के नजदीक सिंगापुर की तर्ज पर बर्ड सेंक्चुरी बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। यूटी प्रशासन इस पर जल्द ही काम शुरू करने जा रहा है। सिंगापुर से अध्ययन कर लौटे चीफ कंजरवेटर देबेंद्र दलाई के नेतृत्व में प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। दलाई ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। चूंकि प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन


लेक के साथ बर्ड सेंक्चुरी में पर्यटकों को आकर्षित करने पर जोर दिया जाएगा। इसी बीच प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और चीफ कंजरवेटर देबेंद्र दलाई सहित कुछ अधिकारियों ने बर्ड सेंक्चुरी को लेकर फॉरेस्ट लैंड का दौरा किया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि सिंगापुर स्थित बर्ड सेंक्चुरी के अध्ययन के लिए चीफ कंजरवेटर देबेंद्र दलाई के नेतृत्व में एक टीम को भेजा गया था। कौन-कौन से पक्षी बर्ड सेंक्चुरी में रह सकते हैं, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर रिपोर्ट सौंप दी है। दलाई ने बताया कि सिंगापुर बर्ड सेंक्चुरी का दौरा तमाम जानकारियां जुटाई हैं। हर पहलू को नजदीक से समझा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर जैसा अनुभव देने की कोशिश 

हालांकि दलाई ने रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कहा कि लेक के निकट फॉरेस्ट लैंड पर बनने वाली बर्ड सेंक्चुरी बेहद आकर्षक होगी। इसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आएंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि सिंगापुर स्थित बर्ड सेंक्चुरी जैसा अनुभव दे सकें। हमारी टीम प्रयासरत है। 

ऐसी होगी चंडीगढ़ की बर्ड सेंक्चुरी 
प्रशासन की अनुमति मिलते ही सुखना लेक के निकट आठ एकड़ फॉरेस्ट लैंड में बर्ड सेंक्चुरी बनाने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे अहम हिस्सा बर्ड सेंक्चुरी का एविएरी बर्ड्स जुटाने का रहेगा। विदेशी पक्षी जिन्हें देखकर पर्यटक आकर्षित होंगे। इसमें एक हिस्सा एविएरी, जबकि दूसरा हिस्सा ओपन रहेगा, जहां पक्षियों के लिए वॉटर बॉडी भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed