फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Biometric test will be done for selected candidates on 182 posts of Nursing Officers

Chandigarh News: नर्सिंग अफसरों के 182 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की होगी बायोमैट्रिक जांच

Thu, 20 Apr 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Biometric test will be done for selected candidates on 182 posts of Nursing Officers
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की ओर से 182 नर्सिंग अफसरों की भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की बायोमैट्रिक जांच की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनियमितता पाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला किया है। इसमें सभी चयनित उम्मीदवारों की अंगुलियों के निशान लेकर आधार कार्ड से सत्यापन किया जाएगा।इस भर्ती के लिए दिसंबर 2021 में विज्ञापन निकाले गए थे। भर्ती लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर की जानी थी और कोई साक्षात्कार नहीं होना था। भर्ती की जिम्मेदारी बाहरी एजेंसी को दी गई थी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अगस्त 2022 को चंडीगढ़ में हुई थी। कुल 10,954 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी की पहचान की जांच की गई थी। साथ ही वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ अंगूठे के निशान और हस्ताक्षर भी लिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद जीएमसीएच-32 में तीन फेज में आयोजित काउंसलिंग में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इस प्रक्रिया के दौरान अस्पताल के विजिलेंस अफसरों ने एक उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर में अनियमितता पाई। लिखित परीक्षा किसी और ने दी थी जबकि काउंसलिंग में अलग व्यक्ति शामिल हुआ था। हस्ताक्षर भी मेल नहीं खा रहे थे। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस जांच के दौरान उम्मीदवार गायब हो गया और दोबारा रिपोर्ट नहीं की।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने चंडीगढ़ पुलिस को फोटो और वीडियो की फुटेज के साथ शिकायत दी और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने छह सदस्यीय कमेटी बनाई और आई ब्रांच से डाटा कलेक्ट कर जांच करने के निर्देश दिए। इसमें सभी दस अंगुलियों के निशान, हस्ताक्षर, नई फोटो, आधार कार्ड डिटेल्स और रिहायशी जानकारी के साथ दोबारा नर्सिंग अफसरों को जमा करने के निर्देश दिए गए। इसमें पांच नए भर्ती किए गए नर्सिंग अफसर कमेटी के सामने पेश नहीं हुए और पहले मेडिकल छुट्टी अप्लाई की। इसके बाद 24 घंटे के अंतराल में ही इस्तीफा दे दिया। इसमें भी कमेटी ने पाया कि एक उम्मीदवार की शक्ल और हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे थे। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और सभी मामलों की जांच के लिए मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed