फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Billions of Electricity Bill Pending on Level of Users in Haryana

हरियाणाः 15.58 लाख बिजली उपभोक्ता दबाए बैठे हैं सरकार का 4959 करोड़, सबसे ज्यादा ग्रामीण

Wed, 05 Feb 2020 01:12 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Billions of Electricity Bill Pending on Level of Users in Haryana
बिजली का बिल
हरियाणा में 15 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता सरकार का 4959 करोड़ से अधिक बकाया दबाए बैठे हैं। इन डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं में सबसे ज्यादा ग्रामीण उपभोक्ता शामिल हैं। जबकि  डिफाल्टरों की सूची में प्रदेश के सरकारी विभाग भी पीछे नहीं है। इसके अलावा बिजली महकमे ने बकाया बिल सेटलमेंट स्कीम के तहत 4623 करोड़ रुपये डिफाल्टरों से रिकवर भी किए हैं। यह खुलासा हरियाणा बिजली महकमे की एक रिपोर्ट में हुआ है। हरियाणा में लंबे समय से विभिन्न वर्गों के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं चुकाया है।
विज्ञापन


बिजली निगमों की ओर से इन उपभोक्ताओं से कई बार बकाया बिल अदा करने की अपील भी की जा चुकी है, मगर उसके बावजूद प्रदेश में बीते अगस्त तक 1558232 उपभोक्ता  ऐसे हैं, जिन्होंने बिजली बिलों के रूप में सरकार का 4959.61 करोड़ रुपया दबाया हुआ है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं में कुल 1075390 कनेक्टेड डिफाल्टर (जिनके बिजली कनेक्शन अभी चालू हैं) हैं, जिन पर कुल 3306.7 करोड़ बकाया है। जबकि 482842 डिसकनेक्टेड ( जिनके बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं) डिफाल्टर ऐसे हैं, जिन्हें बिजली बिल का कुल 1652.9 करोड़ रुपये बकाया देना है।
विज्ञापन


विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों पर कुल बकाया यदि देखें तो शहरी घरेलू उपभोक्ताओं ने सरकार का 593.37 करोड़, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं ने 2779.66 करोड़, कृषि उपभोक्ताओं ने 177.73 करोड़, गैर घरेलू उपभोक्ताओं (कामर्शियल) ने 487.98 करोड़, इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं ने 572.96 करोड़ व सरकारी विभाग उपभोक्ताओं ने 347.91 करोड़ रुपये बकाया देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया रिकवरी को बिजली महकमा गंभीर

हरियाणा बिजली महकमा डिफाल्टरों से बकाया बिजली बिल रिकवरी को लेकर गंभीर है। हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के चेयरमैन डीएस ढेसी भी बिजली निगमों को इस संदर्भ में आदेश दे चुके  हैं। जबकि बिजली निगमों के चेयरमैन एवं एमडी शत्रुजीत कपूर भी बकायादारों से अपील कर चुकेहैं कि वे अपने बिजली बिलों का बकाया जरूर चुकाएं। जबकि बिजली निगम भी बकाया रिकवरी को लेकर अपना काम कर रहे हैं।

ये है बकाया बिलों की स्थिति (बकाया करोड़ रुपये में )
उपभोक्ता श्रेणी----------कनेक्टेड डिफाल्टर-----बकाया----डिसकनेक्टेड डिफाल्टर-----बकाया
शहरी घरेलू उपभोक्ता-------225730----------328.86---------122330----------264.5
ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता------508856---------1873.23---------236931---------906.43
कृषि उपभोक्ता------------185499----------122.36----------28189-----------55.37
गैर घरेलू उपभोक्ता---------119890----------272.85---------73343-----------215.13
इंडस्ट्रियल उपभोक्ता--------19496-----------396.16---------19755-----------176.79
सरकारी विभाग------------15919-----------313.23-----------2294------------34.68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed