{"_id":"5e3a71f3250c17191837a624","slug":"billions-of-electricity-bill-pending-on-level-of-users-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः 15.58 लाख बिजली उपभोक्ता दबाए बैठे हैं सरकार का 4959 करोड़, सबसे ज्यादा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः 15.58 लाख बिजली उपभोक्ता दबाए बैठे हैं सरकार का 4959 करोड़, सबसे ज्यादा ग्रामीण
Wed, 05 Feb 2020 01:12 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 15 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता सरकार का 4959 करोड़ से अधिक बकाया दबाए बैठे हैं। इन डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं में सबसे ज्यादा ग्रामीण उपभोक्ता शामिल हैं। जबकि डिफाल्टरों की सूची में प्रदेश के सरकारी विभाग भी पीछे नहीं है। इसके अलावा बिजली महकमे ने बकाया बिल सेटलमेंट स्कीम के तहत 4623 करोड़ रुपये डिफाल्टरों से रिकवर भी किए हैं। यह खुलासा हरियाणा बिजली महकमे की एक रिपोर्ट में हुआ है। हरियाणा में लंबे समय से विभिन्न वर्गों के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं चुकाया है।
बिजली निगमों की ओर से इन उपभोक्ताओं से कई बार बकाया बिल अदा करने की अपील भी की जा चुकी है, मगर उसके बावजूद प्रदेश में बीते अगस्त तक 1558232 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिजली बिलों के रूप में सरकार का 4959.61 करोड़ रुपया दबाया हुआ है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं में कुल 1075390 कनेक्टेड डिफाल्टर (जिनके बिजली कनेक्शन अभी चालू हैं) हैं, जिन पर कुल 3306.7 करोड़ बकाया है। जबकि 482842 डिसकनेक्टेड ( जिनके बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं) डिफाल्टर ऐसे हैं, जिन्हें बिजली बिल का कुल 1652.9 करोड़ रुपये बकाया देना है।
विभिन्न उपभोक्ता श्रेणियों पर कुल बकाया यदि देखें तो शहरी घरेलू उपभोक्ताओं ने सरकार का 593.37 करोड़, ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं ने 2779.66 करोड़, कृषि उपभोक्ताओं ने 177.73 करोड़, गैर घरेलू उपभोक्ताओं (कामर्शियल) ने 487.98 करोड़, इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं ने 572.96 करोड़ व सरकारी विभाग उपभोक्ताओं ने 347.91 करोड़ रुपये बकाया देने हैं।

बकाया रिकवरी को बिजली महकमा गंभीर
हरियाणा बिजली महकमा डिफाल्टरों से बकाया बिजली बिल रिकवरी को लेकर गंभीर है। हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के चेयरमैन डीएस ढेसी भी बिजली निगमों को इस संदर्भ में आदेश दे चुके हैं। जबकि बिजली निगमों के चेयरमैन एवं एमडी शत्रुजीत कपूर भी बकायादारों से अपील कर चुकेहैं कि वे अपने बिजली बिलों का बकाया जरूर चुकाएं। जबकि बिजली निगम भी बकाया रिकवरी को लेकर अपना काम कर रहे हैं।
ये है बकाया बिलों की स्थिति (बकाया करोड़ रुपये में )
उपभोक्ता श्रेणी----------कनेक्टेड डिफाल्टर-----बकाया----डिसकनेक्टेड डिफाल्टर-----बकाया
शहरी घरेलू उपभोक्ता-------225730----------328.86---------122330----------264.5
ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता------508856---------1873.23---------236931---------906.43
कृषि उपभोक्ता------------185499----------122.36----------28189-----------55.37
गैर घरेलू उपभोक्ता---------119890----------272.85---------73343-----------215.13
इंडस्ट्रियल उपभोक्ता--------19496-----------396.16---------19755-----------176.79
सरकारी विभाग------------15919-----------313.23-----------2294------------34.68