{"_id":"603fc4138f14b20acb659ab2","slug":"bikram-singh-majithia-target-on-congress-mla-during-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक हरमिंदर गिल ने ली थी मनीष तिवारी के पिता की हत्या की जिम्मेदारी : बिक्रम सिंह मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक हरमिंदर गिल ने ली थी मनीष तिवारी के पिता की हत्या की जिम्मेदारी : बिक्रम सिंह मजीठिया
Wed, 03 Mar 2021 10:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया।
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक हरमिंदर गिल ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के पिता और पीयू के पूर्व प्रोफेसर वीएन तिवारी की हत्या की लिखित जिम्मेदारी ली थी। विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को कहा कि हत्या की लिखित जिम्मेदारी लेने वाले कांग्रेस विधायक का यह सबूत मामले की जांच कर रही सीबीआई के पास रिकॉर्ड के रूप में रखा है।
विज्ञापन
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए मुद्दों के बारे में सदन के बाहर जानकारी देते हुए मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक हरमिंदर गिल ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के पिता प्रोफेसर वीएन तिवारी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मनीष तिवारी को इस तथ्य की जानकारी अवश्य होगी और उनसे इस मामले के सत्यापन करने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन
सिर्फ इतना ही नहीं वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी पुस्तक में कहा था कि जरनैल सिंह भिंडरांवाला ने प्रोफेसर तिवारी की हत्या पर हैरानी जताई थी और बाद में उनकी पत्नी से संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि भिंडरांवाला के करीबी लोगों को यह भी पता था कि उन्होंने हरमिंदर गिल का विरोध किया था और बताया कि उसने प्रोफेसर तिवारी की हत्या में उनके साथ मिलकर बहुत बड़ा गुनाह किया था।
विज्ञापन