{"_id":"5f14aca18ebc3e9fdd33000b","slug":"bikers-gang-busting-in-the-madhya-marg-at-night-chandigarh-news-pkl3818919174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यमार्ग पर देर रात बाइकर्स गैंग का हुड़दंग..सरेआम लहराए हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यमार्ग पर देर रात बाइकर्स गैंग का हुड़दंग..सरेआम लहराए हथियार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : download.tif
चंडीगढ़। शनिवार देर रात 3.30 बजे 7 से 8 बाइकों पर सवार 14 से 15 युवाओं ने दहशत मचा दी। सरेआम हथियार लहराते और हुड़दंग मचाते इन युवाओं को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तक कहीं नहीं थी। सड़क से गुजर रहे राहगीर इससे खौफ में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 3.30 बजे वह अपने ऑफिस से काम खत्म होेने के बाद जीरकपुर की ओर लौट रहे थे। सेक्टर 26 लाइट प्वाइंट पर जब वे पहुंचे तो पीछे से करीब 7 से 8 बाइकों पर सवार 14 से 15 युवा आए और करीब 100 की स्पीड से बाइक दौड़ाते हुए ट्रिब्यून चौक की ओर रवाना हो गए। सभी के हाथों में डंडे, रॉड, तेजधार हथियार थे, जिन्हें वे हवा में लहरा रहे थे। सड़क से गुजर रहे राहगीर यह नजारा देख दहशत में आ गए। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी युवकों ने ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से सेट्रा मॉल लाइट प्वाइंट, ट्रिब्यून चौक, हल्लोमाजरा चौक व लाइट प्वाइंट, एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पहुंचे। यहां जीरकपुर बैरियर से पहले ही बलटाना की ओर घूमकर के एरिया लाइट प्वाइंट से होते हुए कालका हाईवे की ओर बाइकें दौड़ाकर ले गए।
कहां थी चंडीगढ़-पंजाब पुलिस की पेट्रोलिंग टीम
हैरत की बात तो यह है कि ये युवा सरेआम हथियार लहराते और हुड़दंग मचाते हुए करीब 10 से 12 किलोमीटर का सफर तय कर गए। लेकिन इस दौरान कहीं भी न तो चंडीगढ़ पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नजर आई न पंजाब पुलिस की। युवाओं का इस तरह सरेआम देर रात सड़कों पर हुड़दंग मचाना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे़ करता है।