{"_id":"5edcf17c8ebc3e904b44d481","slug":"bike-rider-died-due-to-high-speed-innova-chandigarh-news-pkl377421154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार इनोवा कार बाइक सवार इलेक्ट्रिशियन युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। कार की टक्कर से युवक बीच लहूलुहान होकर गिर गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बुड़ैल निवासी सुखविंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद से सुखविंदर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह बुड़ैल में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। बीते शनिवार शाम वह सेक्टर-48 की तरफ से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान सेक्टर-49 पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो इनोवा कार उसे टक्कर मारकर फरार हो गई। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस को दिए बयान में मोहाली के खरड़ स्थित दशमेश नगर निवासी प्रत्यक्षदर्शी तरनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने किसी काम से जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से जा रही इनोवा गाड़ी नंबर (पीबी-11-एएन-8508) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।
शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना रिपोर्ट आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
घटना के बाद हेल्थ टीम ने सुखविंदर सिंह का कोरोना सैंपल लेकर शव को जीएमएसएच-16 में रखवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।