{"_id":"6009b10a8ab2b8551d7cb2e4","slug":"bike-rally-of-aam-aadmi-party-on-january-23-in-support-of-tractor-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के ट्रैक्टर परेड के लिए आप जुटाएगी जनसमर्थन, पंजाब में कल आयोजित होगी मोटरसाइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के ट्रैक्टर परेड के लिए आप जुटाएगी जनसमर्थन, पंजाब में कल आयोजित होगी मोटरसाइकिल रैली
Fri, 22 Jan 2021 12:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए आम आदमी पार्टी जनसमर्थन जुटाएगी। इसके लिए पार्टी 23 जनवरी को मोटरसाइकिल रैली आयोजित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व विधायक कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता 23 जनवरी को पूरे पंजाब में मोटरसाइकिल रैली करेंगे ताकि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार जहां एक तरफ दिल्ली के भीतर जवान परेड करेंगे और दूसरी तरफ दिल्ली की बाहरी सड़कों पर अपने ट्रैक्टरों के साथ देश के किसान परेड करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर आप के सभी विधायक और पदाधिकारी किसान ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे। पार्टी के सारे कार्यकर्ता इस परेड में नेता के रूप में नहीं, बल्कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
किसानों के दिल्ली धरने में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्त कर रही पंजाब सरकार : आप
दिल्ली सीमा पर किसानों के धरने में शामिल होने वाले कर्मचारियों को पंजाब सरकार बर्खास्त कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता और विधायक मीत हेयर ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार बर्खास्त कर्मचारियों को जल्द बहाल नहीं करेगी तो हमारी पार्टी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का घेराव करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विधायक और राज्य युवा अध्यक्ष गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि दिल्ली धरने में शामिल होने के कारण कैप्टन प्रशासन ने फाजिल्का जिले के मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला महासचिव अमृतपाल सिंह को कुछ दिन पहले बर्खास्त कर दिया। अमृतपाल सिंह का कसूर सिर्फ इतना था कि किसान परिवार से ताल्लुक रखने के कारण वे दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अपने किसान भाई-बहनों का समर्थन करने धरने में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी संगठनों के सदस्यों जब भारी संख्या में बर्खास्तगी के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे तब बर्खास्तगी का मामला प्रकाश में आया। आप नेता ने कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बर्खास्त कर्मचारी को प्रशासन जल्द बहाल नहीं करता है तो आम आदमी पार्टी कैप्टन के घर का घेराव करेगी।