फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big secret of flying sikh milkha singh life

मिल्खा सिंह की जिंदगी का ये सीक्रेट जानते हैं क्या?

Mon, 09 Mar 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Mar 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
big secret of flying sikh milkha singh life

चंडीगढ़ गोल्फ  क्लब में रविवार को खेले गए बीएमडब्ल्यू गोल्फ टूर्नामेंट में उड़न सिख मिल्खा सिंह ने भी हाथ आजमाए। उन्होंने कहा कि इस गोल्फ कोर्स से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। मैंने इसी गोल्फ कोर्स पर 1964 से खेलना शुरू किया था और अब भी जब समय मिलता है, यहां पहुंच जाता हूं।

विज्ञापन


यहीं से मेरे बेटे जीव को भी इस खेल से लगाव हुआ। यदि इस उम्र में भी मैं स्वस्थ हूं तो इसमें गोल्फ का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पैसे के लिए नहीं, बल्कि तिरंगे के लिए खेलना चाहिए।
विज्ञापन


पत्नी ने फिर से शुरू किया गोल्फ खेलना
मिल्खा सिंह ने अपनी पत्नी निर्मल कौर के दोबारा से गोल्फ शुरू करने पर खुशी जताते हए कहा कि निर्मल कौर घुटनों की बीमारी के कारण पिछले कई महीनों से अधिकतर समय चेयर और बेड पर रही हैं। घुटनों में अब भी दर्द है, लेकिन उन्होंने हिम्मत के बल पर खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे की शान सबसे ऊपर

big secret of flying sikh milkha singh life

क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में पूछे गए सवाल पर मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं लेता हूं, लेकिन जब उस तिरंगे की बात आती है तो मैच देखना पसंद करता हूं।

क्रिकेट में मैच फिक्स़िग के बारे में जब भी सुनता हूं तो काफी दुख होता है। खिलाड़ियों को देश की शान का खयाल रखते हुए खेलना चाहिए।

मिल्खा ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर अमरनाथ व हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद और मैं एक समय में खेलते थे। दिल में सिर्फ एक ही जुनून रहता था कि देश को जिताएं और तिरंगे को ऊंचा रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed