फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big road accident in Narnaul district of Haryana car collided with tree

Haryana Road Accident: नारनौल में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, आर्मी के पांच जवानों की मौके पर मौत

Thu, 14 Jul 2022 09:39 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दो आर्मी जवान बताए जा रहे हैं। सभी कुंआ पूजन कार्यक्रम से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Big road accident in Narnaul district of Haryana car collided with tree
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे-11 सिंघाना-नारनौल रोड पर रघुनाथपुरा के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार आर्मी के पांच जवानों की मौत हो गई। सभी जवान गांव बापड़ौली स्थित अपने साथी के पोते के कुआं पूजन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकलाकर सामान्य अस्पताल नारनौल पहुंचाया जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने भी गुरुवार को घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


दिल्ली आर्मी इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा से आए मेजर राहुल रैना और सुबेदार सुखबीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मेजर ने बताया कि सभी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हजारीलाल (56) गांव तुर्कापुर पटौदी, गौतम सैनी (35) पुरानी सराय नारनौल,  हंसराज (55) गांव सैदपुर सोनीपत, जय भगवान (45) गांव तयोथा कैथल तथा ओमप्रकाश (59) निवासी तिलक नगर, नजफगढ़ दिल्ली आर्मी के जवान थे। ये दिल्ली कैंट में स्थित आर्मी वर्कशाप में काम करते थे। सभी 13 जुलाई को गांव बापड़ौली में अपने साथी प्रेमचंद के पोते के कुआं पूजन में सम्मिलित होने गए थे। सभी एक ही कार में सवार होकर बापड़ौली पहुंचे थे।

कुआं पूजन में शामिल होने के बाद सभी बुधवार की रात लौट रहे थे। रात 11 बजे उनकी तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे-11 सिंघाना-नारनौल रोड पर स्थित रघुनाथपुरा के पास पहुंचे थे कि उनकी कार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोड़ पर टीले से टकराने के बाद पांच फूट उछल कर 20 फीट की दूरी पर स्थित पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था आगे की सीटों पर दोनों गुब्बारे खुलने के बाद भी कोई सुरक्षित नहीं बचा। हादसे के दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई और इंजन में भी आग लग गई। गंभीर रूप से घायल कार सवार उक्त सभी पांच जवानों की मौके पर मौत हो गई।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उनको अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 

रघुनाथपुरा के पास मोड़ बना हादसे का कारण
एनएच-11 सिंघाना-नारनौल रोड पर गांव रघुनाथपुरा के पास बाईपास का पुल बना है। इस पुल के नीचे से ही एनएच 11 गुजर रहा है। पुल से 100 मीटर आगे नारनौल की ओर चलकर फोरलेन खत्म हो जाती है और आगे सिंगल रोड बनी है। जहां फोरलेन से सिंगल रोड बनी है, वहीं पर हलका मोड़ है। इसी मोड़ पर मिट्टी टिला है।  

फोरलेन से सिंगल में परिवर्तित होने की वजह से तेज रफ्तार गाड़ी मुड़ नहीं पाती और वह सामने टीले से टकरा जाती है।  इस मोड़ पर न तो ट्रैफिक लाइट है और न ही कोई निर्देशन बोर्ड लगा है। पांच-छह महीने पहले भी एक टूरिस्ट बस यहां पलट गई थी जिसमें यात्रियों को मामूली चोटें आईं थीं। 


भीषण हादसे में आर्मी टेक्निकल स्टाफ के पांच जवानों की मौत हो गई। इनमें चार हरियाणा और एक जवान दिल्ली के निवासी थे। मैंने मौके पर जाकर मौका मुआयना भी किया है। इस मोड़ पर हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए संबंधित एजेंसी या विभाग से बातचीत कर इसका समाधान करवाया जाएगा। - विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed