फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Revelation in Prostitution Racket In Phagwara On Punjab

देह व्यापार का काला सच: टूरिस्ट वीजा पर आई युवतियां भारत में बन जाती थीं स्टूडेंट, फिर शुरू होता था गंदा खेल

Mon, 05 Feb 2024 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 12:20 PM IST
सार

कपूरथला में जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का रैकेट चलाए जाने की सूचना पर फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने दबिश दी थी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा जवानों ने एक साथ छापेमारी कर 26 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Big Revelation in Prostitution Racket In Phagwara On Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में पीजी की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। कपूरथला में जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर गांव महेड़ू स्थित लॉ गेट एरिया में बिछे पीजी के जाल में दोनों सरगना किराये पर पीजी लेकर गंदा काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


फगवाड़ा पुलिस ने कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 13 पुरुष (सभी भारतीय नागरिक) और 13 महिलाओं (नौ विदेशी नागरिक व चार भारतीय नागरिक) शामिल हैं। इनके पास से नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी मिली थी। फगवाड़ा के थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब आरोपियों ने बड़े खुलासे किए हैं।  
विज्ञापन

गरीब देशों से दो माह के टूरिस्ट वीजा पर आती थीं
यहां पर ठहरने वाली विदेशी युवतियां थालइैंड, अफ्रीका, नाइजीरिया और अन्य गरीब देशों से दो माह के टूरिस्ट वीजा पर आती थी। भारत आकर इनके लिए पनाहगाह यही किराये के पीजी बनते थे।  

फगवाड़ा पुलिस के अनुसार निजी यूनिवर्सिटी के साथ सटे एरिया में करीब 1000 पीजी हैं। लॉ गेट एरिया वाले पीजी पिछले करीब लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। यहां पर रात होते ही अनैतिक कार्य और नशा तस्करी का गढ़ बन जाता है। यहां पर आए दिन कोई न कोई वारदात होती रहती है। इस एरिया में कई बार फायरिंग भी हो चुकी है। यहां पर इस अवैध धंधे पर वर्चस्व को लेकर भी गुटों में झड़प आम बात है।

सूत्रों की माने तो इस एरिया में रात बारह बजे से सुबह चार बजे तक युवतियां आम घूमती रहती हैं। वहीं, पकड़े गए गैंग के मुख्य सरगना दीपक बहल व लवित पंडित यहां पर पीजी किराये पर लेकर अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे। 

थाना सतनामपुरा के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार के अनुसार दीपक बहल व लवित पंडित यहां किराये पर पीजी लेकर धंधा चला रहे थे। एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने कहा कि विदेशी युवतियां दो माह के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आती थी। इनको इस काम के लिए ही यहां बुलाया जाता था और फिर वापस लौट जाती थी। अधिकतर युवतियों का वीजा अभी है। विदेशी नागरिक होने के नाते इस मामले की सूचना एफआरओ को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में से कोई भी स्टूडेंट नहीं है। बाकी रिमांड के दौरान पूछताछ में भी कई अहम खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed