फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals on Financier murder case in Jalandhar

खौफनाकः 50 हजार रुपये के लिए फाइनेंसर का कत्ल, आरोपी युवक, तीन बेटों और भांजे समेत गिरफ्तार

Thu, 27 Dec 2018 02:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Big reveals on Financier murder case in Jalandhar
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी

महज 50 हजार रुपये के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई। इस कत्ल में युवक और उसके तीन बेटे व भांजा भी शामिल है। पुलिस खुलासे के बाद लोगों में सनसनी फैली है। वारदात पंजाब के जालंधर की है। यहां एक अतुल नाम के फाइनेंसर की हत्या कर दी गई थी। मामले की गुत्थी सुलझाते हुए जालंधर देहात पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों में युवक और उसके तीन बेटे व भांजा शामिल है। आरोपियों ने 50 हजार रुपये के लिए अतुल की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों से मृतक का मोबाइल और उस रस्सी को भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल गला घोटने में किया गया था।
विज्ञापन


एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल, एसपी बलकार सिंह, डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार को विधीपुर फाटक के समीप कार में लाश मिली थी। लाश जालंधर सिटी के मखदूमपुरा इलाके के रहने वाले फाइनेंसर अतुल की थी। अतुल के गले पर रस्सी के और पीठ पर चोट के कई निशान थे। कार में शराब पड़ी थी। कार से थोड़ी दूर एक लिफाफे में गाड़ी की चाबी व एक रस्सी भी पाई गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी माहल ने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि अतुल ने बस्ती बावा खेल की शेर सिंह कालोनी के रहने वाले एफसीआई से रिटायर शाम सिंह को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। इन रुपये की वसूली को लेकर अतुल की तकरार शाम सिंह के साथ हुई थी। इतना ही नहीं अतुल ने कुछ शब्दावली ऐेसी इस्तेमाल की थी, जो शाम सिंह व उसके तीनों बेटों गुरप्रीत सिंह, मंदीप सिंह व गुरविंदर सिंह को चुभ गई थी। शनिवार को अतुल पैसों की वसूली के लिए शाम सिंह के घर गया था। वहां पर फिर से अतुल ने आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया।

 उस समय शाम सिंह, तीनों बेटों के अलावा भांजा रविंदर सिंह निुवासी ढिलवा कपूरथला भी आया हुआ था। पांचों ने अतुल को पकड़ लिया और रस्सी डालकर उसका गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में शव को अतुल की कार में ही फेंककर अमृतसर मार्ग ले गए और कार वहीं छोड़कर ऑटो में वापस आ गए। एसएसपी माहल ने बताया पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें अतुल की कार दिखाई देती है। इसके अलावा काफी पुख्ता सबूत पुलिस को मिल चुके हैं। 

शाम सिंह व उसके तीनों बेटे पहले मोहकमपुरा अमृतसर रहते थे और बाद में जालंधर आकर शेर सिंह कालोनी में बस गए। यहां उन्होंने कपड़े बेचने का काम शुरू किया और ऑटो व गाड़ी लेकर उसमें कपड़ा बेचने के लिए जाते थे। पैसों की तंगी के कारण शाम सिंह ने अतुल से पैसा उधार लिया था, जिसको उसने ब्याज के साथ वापस करना था। इस पैसों को शाम सिंह वापस नहीं दे रहा था, जिस कारण उसकी अतुल की तकरार हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed