फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals in SIT investigation in Kotkapura firing case

बड़ा खुलासा: बहिबल कलां की तरह कोटकपूरा गोलीकांड में भी रची गई झूठी कहानी

Sun, 28 Jun 2020 05:42 PM IST
ajay kumar राजीव शर्मा, फरीदकोट (पंजाब)
राजीव शर्मा, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Big reveals in SIT investigation in Kotkapura firing case
सांकेतिक तस्वीर।

बहिबल कलां गोलीकांड केस की तरह ही कोटकपूरा केस में भी एक झूठी कहानी तैयार की गई थी। यह खुलासा इन मामलों की जांच कर रही एसआईटी की पड़ताल में हुआ है। एसआईटी ने हाल ही में कोटकपूरा गोलीकांड मामले में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 409 और 467 की बढ़ोतरी करते हुए तत्कालीन एसएचओ गुरदीप सिंह पंधेर को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


एसआईटी के अनुसार अपनी जांच में एसएचओ ने दावा किया था कि घटना वाले दिन 14 अक्तूबर को प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए उनकी टीम द्वारा अपने हथियारों से 10 हवाई फायर किए गए और बाद में खाली कारतूसों को थाने के मुंशी के पास जमा करवाया गया।
विज्ञापन


उनकी टीम का हिस्सा रहे एएसआई बलवंत सिंह, मुख्य सिपाही जंग सिंह, मुख्य सिपाही गुरबिंदर सिंह, एएसआई जगदीश सिंह व सिपाही गुरप्रीत सिंह ने एसआईटी को बयान दिया कि घटना वाले दिन उन्होंने कोई फायर नहीं किया और न ही खाली कारतूस जमा करवाया। इसकी पुष्टि थाने के तत्कालीन मुंशी हरपाल सिंह ने भी की। इसी वजह से एसआईटी ने तत्कालीन एसएचओ पर धारा 409 व 467 की बढ़ोतरी करके उन्हें गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed