फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Reveal In Double murder Case Of Karnal

दरिंदगी की हदें पारः पहले पति फिर पत्नी को मार डाला, शव के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 27 Sep 2019 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घरौंडा/करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घरौंडा/करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Big Reveal In Double murder Case Of Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर

खेतों में काम कर जीवन यापन करने वाले दंपती की हत्या करने के बाद आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। छेड़छाड़ का विरोध करने पर गगसीना गांव निवासी आरोपी प्रिंस ने पहले पति फिर उसकी पत्नी को मार डाला। इसके बाद अपनी हवस मिटाने के लिए महिला के शव को घसीटकर खेतों में ले गया। वहां उसके शव के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

विज्ञापन


पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अविवाहित है। शहद निकालने का कारोबार होने के कारण खेतों में मधुमक्खी के डिब्बे रखे हैं। इसी कारण उसका दंपती के पास आनाजाना लगा रहता था। पुलिस का आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।     
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपित युवक प्रिंस अपने दोस्त के साथ शराब पीकर दंपती के घर गया था। प्रिंस का साथी उसे वहीं छोड़कर घर लौट गया। दोस्त के जाने के बाद नशे की हालत में आरोपी प्रिंस ने महिला के साथ छेड़छाड़ की तो उसके पति ने विरोध किया। गुस्से में आरोपी ने पति के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। महिला शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसके सिर में भी ईंट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह इस बारे में दूसरों को पता न चले तो आरोपी ने कस्सी से पति और पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद अपनी हवस को पूरा करने के लिए महिला के शव को घसीटता हुआ खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपित मधुमक्खी पालन का कारोबार करता है। जिस खेत में दंपती रहता था, उसके समीप के खेत में गगसीना निवासी प्रिंस ने मधुमक्खी के डिब्बे रखे थे। इस कारण उसका दंपती के घर आनाजाना था। वह शुरू से ही महिला पर गलत नजर रखे था। इसी कारण नशे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्ट से होगा दुष्कर्म का खुलासा

महिला के शव के साथ दुष्कर्म करने की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारे ने शव के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस ने स्वैप लैब भिजवा दिया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।
 
ये था मामला
एक गांव के खेतों में बने एक कमरे में रह रहे दंपती के शव गुरुवार को मिले थे। इसमें पति के सिर पर कस्सी मारी हुई थी। शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया हुआ था। इसके साथ ही पत्नी का शव खेत में नग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने जांच की और मृतक के भतीजा की शिकायत पर  प्रिंस सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दंपती की हत्या करने वाले हत्यारे गगसीना निवासी प्रिंस का गिरफ्तार कर लिया है। उसने यह हत्या हवस को पूरा करने के लिए की थी। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया था। दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं हुई है।  - सचिन कुमार, घरौंडा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed