फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big responsibility to ias officer krishan kumar by captain amrinder singh

जिस IAS अफसर को पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने हटाया, उसे कैप्टन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 26 Jun 2017 11:07 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 26 Jun 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
big responsibility to ias officer krishan kumar by captain amrinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
जिस आईएएस अफसर को पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने हटा दिया था, उस अफसर को वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार को 14 फरवरी 2011 में शिक्षा विभाग के डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन के पद से हटा दिया था। उन्हीं को अब कैप्टन ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी है। कृष्ण कुमार को शिक्षा विभाग का सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से हटाए जाने के बाद कृष्ण कुमार केंद्र सरकार में डेपुुटेशन पर चले गए। वहां  लंबे समय तक पीएमओ में तैनात रहे। कृष्ण कुमार जालंधर, नवांशहर समेत कई जिलों में अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं। उनकी शिकायत पर जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया को सजा तक हो चुकी है। जिस समय कृष्ण कुमार को पूर्व सीएम ने डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन लगाया था अपने कार्यकाल में उन्होंने एक क्रांति खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों को डिजिटल करने का पूरा दारोमदार उनके कंधों पर था। उन्होंने स्कूलों को कंप्यूटर देकर सारा काम आनलाइन शुरू करवा दिया था। स्कूलों में हाई स्पीड इंटरनेट के अलावा रोजाना का डाटा, सारा पत्राचार ई-मेल से शुरू करवा दिया था। साथ ही पंजाब सरकार में इन सर्विस सेंटरों के अलावा डाइट व अन्य संस्थानों को काफी शक्तियां प्रदान की। स्कूलों में जाकर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं सूबे के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों व लेक्चरर को अपग्रेड करने के लिए जिला स्तर पर एमएमटी व ब्लॉक स्तर पर अधिकारी तैनात किए जो रोजाना स्कूलों में जाकर फैकल्टी को भी अपग्रेड करते रहे। इसकी रोजाना रिपोर्ट डीजीएसई कार्यालय में मंगवाकर उसका विश्लेषण किया जाता रहा। सूबे में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कई स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर आधुनिकरण भी कृष्ण कुमार ने किया। हालात ये बन गए थे कि किस सरकारी स्कूल में कब कौन चेकिंग पर आ जाए कुछ भरोसा नहीं था।

शिक्षकों की भर्ती पर पूर्व डीजीएसई व पूर्व शिक्षा मंत्री में ठनी थी

big responsibility to ias officer krishan kumar by captain amrinder singh
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
इस बीच 2010 में सर्व शिक्षा अभियान में भर्ती हुए शिक्षकों को लेकर पूर्व डीजीएसई कृष्ण कुमार व पूर्व एजुकेशन मंत्री सेवा सिंह सेखवां के बीच ठन गई। सेखवां ने इस शिक्षकों को अपनी मर्जी से स्टेशन अलाट कर ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन कृष्ण कुमार ने इस पर रोक लगा दी। मंत्री व आईएएस अधिकारी के बीच खटास का मामला पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के पास पहुंचा तो उन्होंने मंत्री के प्रेशर में आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार का तबादला नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में कर दिया।  

आक्रामक रुख के कारण दो माह के बाद ही हुआ था स्थानांतरण
1997 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने शुरू से ही आक्रामक रुख रखा है। वे जालंधर में एसडीएम तैनात थे तो साल 2000 में दो तहसीलदारों को 2.73 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले का ब्रेक कर कई अर्जी नवीसों पर भी केस दर्ज करवा दिया। उन्हें इस रुख का खामियाजा भुगतना पड़ा और महज दो माह के बाद ही उनको स्थानांतरित कर दिया गया।

उनका दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल डीसी, नवांशहर के रूप में था, जहां उन्होंने स्त्री भेदभाव पर सख्त जांच करके अनुचित लिंग अनुपात को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी यहां पर भी नेताओं से खटास हुई तो नतीजा तबादला हो गया। अब दोबारा कृष्ण कुमार शिक्षा विभाग में तैनात हैं और इस पर उनके कंधों पर सचिव का पदभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed