फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big relief tom ptet applicants from highcourt

13 को TET दे रहे लाखों परीक्षार्थियों को हाईकोर्ट से राहत

Thu, 10 Dec 2015 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
big relief tom ptet applicants from highcourt

पंजाब में 13 दिसंबर को होने जा रहे स्टेट टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) देने जा रहे एक लाख 73 हजार अभ्यर्थियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस संधावालिया की एकल बेंच ने शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


टीईटी कराए बगैर शिक्षक भर्ती के आवेदन मांगने पर बेंच ने कहा है कि सरकार हजारों ऐसे बीएड योग्यताधारी लोगों को भर्ती से वंचित रखना चाहती थी, जो आवेदन के लिए योग्य हो चुके थे।
विज्ञापन


प्रदेश में इस वर्ष टीईटी 13 दिसंबर को होना है, लेकिन राज्य सरकार ने मास्टरों के 5050 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तय की थी।

पिछले साल 24 अगस्त को टीईटी हुआ था। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की गाइड लाइन के मुताबिक साल में एक बार टीईटी कराना अनिवार्य है।

यहां तक कि हाईकोर्ट भी कह चुका था कि साल में एक बार टीईटी कराया जाए, लेकिन इस वर्ष अब तक टीईटी नहीं कराया गया। जबकि एक साल तीन महीने का अधिक समय बीत चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण याचिका दायर की गई थी कि आवेदन की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था कि आवेदन की तिथि बढ़ाई जा रही है या नहीं, लेकिन सरकार ने तर्क दिया कि तिथि बढ़ाने से शिक्षक भर्ती में देरी होगी।

उधर, याचिओं के वकीलों एचएस सैणी व एचसी अरोड़ा ने पैरवी की कि सरकार इससे पहले एक भर्ती के दौरान अंतिम तिथि बीत जाने के बावजूद विशेष तौर पर विज्ञापन जारी कर आवेदन का मौका दे चुकी है।


ऐसे में भर्ती में देरी का तर्क सही नहीं कहा जा सकता। वैसे भी हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ऐसे ही एक मामले में पहले भी राहत दे चुकी है।

हरियाणा में भर्ती में आवेदन के इच्छुक बीएड पास छात्रों को आवेदन का मौका दिया गया था और बड़ी संख्या में टीईटी पास छात्र सफल हुए थे। लिहाजा बेंच की ओर से सरकार को आदेश दिया गया है कि वह टीईटी का परिणाम चार हफ्ते में घोषित करे और परिणाम के बाद 15 दिन तक टीईटी पास छात्रों के भर्ती में आवेदन ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed